छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

ट्रांसफार्मर चोर गिरोह का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार:दुर्ग, रायपुर समेत कई जिलों में घूम-घूम करते थे चोरियां

सच तक इंडिया रायपुर दुर्ग. दुर्ग पुलिस ने ट्रांसफार्मर चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चोरों का गैंग दिन में रेकी करता और रात में चोरी की वारदात को अंजाम देता था। यह गैंग दुर्ग और रायपुर जिले सहित कई जिलों में सक्रिय था। वहां भी ट्रांसफार्मर और उसके अंदर लगे क्वाइल की चोरी करते थे। शहर एएसपी अभिषेक झा ने बताया कि रविवार को मुखबिर से सूचना मिली थी, कि पाटन थाना क्षेत्र में ट्रांसफार्मर और क्वाइल चोरी करने वालों को देखा गया है। वो लोग लमकेनी गांव के वीरभद्र वैष्णव की सब्जी बाड़ी में सामान के साथ छिपे हुए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस की और एसीसीयू की टीम को संयुक्त कार्रवाई के लिए भेजा गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा

पुलिस ने दबिश देकर आरोपी कामता उर्फ राजा दास (25 वर्ष ), कुलदीप यादव (27 वर्ष) और सोनू पांडेय उर्फ उमापति (33 वर्ष) निवासी रायपुर को घेराबंदी कर धर दबोचा। पूछताछ में बताया कि पाटन के ठकुराई टोला में नदी के किनारे लगे ट्रांसफार्मर में लगे तांबे का तार को चोरी करना स्वीकार किया। उन्होंने बताया कि जब लोगों को जानकारी हुई तो वो लोग वहां से घटना में इस्तेमाल ऑटो सीजी 04 एमएस 3683 और पाना पेचकस को छोड़कर भाग गए थे।

दुर्ग सहित कई जिलों में कर चुके हैं चोरी

पाटन एसडीओपी देवांश सिंह राठौर ने बताया कि दुर्ग, रायपुर, धमतरी, महासमुंद और राजनांदगांव समेत कई जिलों में चोरी कर चुके हैं। वो लोग घूम-घूम कर ट्रांसफार्मर और उसके अंदर लगे क्वाइल की चोरी करते थे। उसके बाद रायपुर के बबलू कबाड़ी के पास बेच देते थे।

15 दिन पहले दुर्ग के अंडा थाना क्षेत्र में नदी से लगे हुए गांव में भी ट्रांसफार्मर की क्वाइल की चोरी की थी। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लोहे की प्लेट, कॉपर प्लेट 1 नग, लोहे की चैनल रिंग, पेकिंग पट्टी गोल्डन रंग की, टीना 5 नग, नट बोल्ट और वासर 20 नग जब्त किया है।

Related Articles

Back to top button