छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

गांजा तस्करी करते महाराष्ट्र एवं उत्तर-प्रदेश के 02 अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार

थाना टिकरापारा क्षेत्रांतर्गत भाठागांव स्थित बस स्टैण्ड के पास गांजा के साथ आरोपियों को पकड़ा गया रंगे हाथ।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट अंतर्गत गठित नारकोटिक्स सेल एवं थाना टिकरापारा पुलिस टीम की संयुक्त कार्यवाही।

आरोपियों द्वारा गांजा को उडीसा से बताया गया है लाना।

आरोपी है महाराष्ट्र एवं उत्तर-प्रदेश के निवासी।

आरोपियों के कब्जे से 6.72 किलोग्राम गांजा किया गया है जप्त।

जप्त मशरूका की कुल कीमत है लगभग 1,19,000/- रूपये।

आरोपियों के विरूद्ध थाना टिकरापारा में अपराध कमांक 634/24 धारा 20 (बी) नारकोटिक एक्ट का अपराध किया गया है पंजीबद्ध।

सच तक इंडिया रायपुर – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय डॉ. संतोष कुमार सिंह के दिशा निर्देश पर रायपुर पुलिस द्वारा निजात अभियान के तहत नशे के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें समस्त थाना एवं एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रहीं है। नारकोटिक्स एक्ट पर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की विशेष टीम का गठन किया गया है साथ ही समस्त थाना प्रभारियों को नशे की सामाग्री बिक्री करने वालों एवं सप्लाई करने वालों पर कठोर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है।

इसी तारतम्य में दिनांक 10.08.2024 को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट अंतर्गत गठित नारकोटिक्स सेल की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि टिकरापारा क्षेत्रांतर्गत भाठागांव स्थित न्यू बस स्टैण्ड पास 02 व्यक्ति अपने पास बैग में गांजा रखें है तथा कहीं जाने की फिराक में है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना टिकरापारा पुलिस की संयुक्त टीम को सूचना की तस्कदी कर आरोपियों को गांजा के साथ रंगे हाथ पकड़ने निर्देशित किया गया, कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में टीम के सदस्यों द्वारा उक्त स्थान में जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलियों के व्यक्तियों की पतासाजी करते हुए व्यक्तियों को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्तियों ने अपना नाम रितेश घोतरे निवासी पनवेल (महाराष्ट्र) एवं कमल राजपूत निवासी हरदोई (उ०प्र०) का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उनके पास रखें बैग की तलाशी लेने पर बैग में गांजा रखा होना पाया गया। जिस पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 6.72 किलोग्राम गांजा कीमती लगभग 1,19,000/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना टिकरापारा में अपराध कमांक 634/24 धारा 20बी नारकोटिक का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।

गिरफ्तार आरोपी

01. रितेश घोतरे पिता श्री रंगा घोतरे उम्र 23 साल निवासी पनवेल कलमबुली सर्कल सांई बाबा मंदिर के सामने थाना कलमबुली पनवेल (महाराष्ट्र)।

02 .कमल राजपूत लोधी पिता राजाराम राजपूत लोधी उम्र 38 साल निवासी ग्राम बरिया थाना सनडिला जिला हरदोई (उ०प्र०)।

कार्यवाही में निरीक्षक मनोज कुमार साहू थाना प्रभारी टिकरापारा, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से निरीक्षक परेश कुमार पाण्डेय, सउनि. मंगलेश्वर सिंह परिहार, प्र.आर. गुरूदयाल सिंह, अनिल पाण्डेय, आर. भूपेन्द्र मिश्रा, कमल धनगर, प्रशांत शुक्ला, अजय चौधरी तथा थाना टिकरापारा से सउनि. कन्हैया जांगडे, आर. रमाकांत सिंह, रविन्द्र सिंह, आनंद देव शर्मा, कमलेश कर्मकार, कमलेश शर्मा एवं रामसिंह विंध्यराज की महत्वपूर्ण भूमिंका रहीं।

Related Articles

Back to top button