वेस्टइंडीज के खिलाफ करो या मरो के मैच में क्या रिंकू सिंह को मिलेगा मौका? फिर उतरेगी भारत की ये बेस्ट प्लेइंग 11

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
भारतीय टीम ने इस हफ्ते की शुरुआत में जिम्बाब्वे पर बड़ी जीत के साथ शानदार वापसी की और टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है। अब टीम इंडिया का सामना वेस्टइंडीज जैसे मजबूत टीम से है और सेमीफाइनल की जगह दांव पर है। भारत और वेस्टइंडीज दोनों को दक्षिण अफ्रीका से हार का सामना करना पड़ा है, जबकि जिम्बाब्वे के खिलाफ दोनों ने 250 से ज्यादा रन बनाए हैं। अब दोनों के बीच करो या मरो का मुकाबला रविवार को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा।

इस मैच का विजेता अंतिम चार में पहुंच जाएगा, जिसके लिए दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड पहले ही अपनी टिकट बुक कर चुके हैं। भारत ने टूर्नामेंट की शुरुआत जोरदार की थी, लेकिन सुपर-8 स्टेज में साउथ अफ्रीका से मिली करारी हार के बाद आलोचना करने वालों ने अपनी राय बदल ली, जिससे बैटिंग ऑर्डर और प्लेइंग इलेवन में कई बदलाव देखने को मिले।
तोड़नी पड़ी तीन बाएं हाथ के बल्लेबाजों की तिकड़ी
जिम्बाब्वे के साथ मैच के लिए टॉप पर तीन बाएं हाथ के बल्लेबाजों की तिकड़ी को भी तोड़ दिया। अभिषेक शर्मा के ओपनिंग पार्टनर के तौर पर संजू सैमसन को उतारा, जबकि ईशान किशन को वापस नंबर 3 पर भेज दिया गया। इस कदम का फायदा हुआ, सैमसन ने एक छोटी सी पारी खेली। हालांकि वह अपनी शुरुआत को कुछ बड़ा नहीं बना पाए।



