छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

दुर्ग में ग्रामीणों ने सरकारी स्कूल पर जड़ा ताला, विद्यालय भवन के पास ईंट भट्ठा संचालन का विरोध

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

दुर्ग: जिले के पाटन विकासखंड के ग्राम कौही में शासकीय प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक शाला के पास संचालित ईंट भट्ठा को लेकर लोगों में आक्रोश है। प्रदूषण की शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं होने से नाराज स्कूली बच्चों व पालकों ने स्कूल में तालाबंदी कर दी। हरकत में आए प्रशासन ने समझाइश देकर स्कूल खुलवाया।

ग्रामीणों ने बताया कि स्कूल परिसर के समीप संचालित ईंट भट्ठों से निकलने वाला धुआं और राख लगातार विद्यार्थियों की सेहत पर असर कर रहा था। पालकों द्वारा पूर्व में ही अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) पाटन को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की गई थी, लेकिन ठोस कदम नहीं उठाए जाने से आक्रोश बढ़ गया।

इसके बाद नाराज छात्र-छात्राओं के परिजन स्कूल पहुंचे और विरोध प्रदर्शन करते हुए मुख्य द्वार पर ताला जड़ दिया। प्रदर्शन के दौरान पालकों ने स्पष्ट कहा कि जब तक भट्ठों का संचालन बंद नहीं किया जाता, तब तक वे अपने बच्चों को स्कूल नहीं भेजेंगे।

आदेश के बाद भी संचालक पर कोई असर नहीं

ग्रामीणों ने इसकी शिकायत पहले एसडीएम से की। एसडीएम ने नायब तहसीलदार मनोज रस्तोगी को जांच के लिए भेजा था। इसके बाद दोबारा राजस्व विभाग व खनिज विभाग कि सयुंक्त टीम जांच के लिए पहुंची और नोटिस के माध्यम से ईंट बनाने व बेचने के लिए संचालक को मना किया था। बावजूद संचालक पर कोई असर नहीं हुआ।

Related Articles

Back to top button