भजन क्लबिंग कार्यक्रम, 28 फ़रवरी, शनिवार हेतु ट्रैफिक एडवाइजरी इंडोर स्टेडियम

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
बुढापारा में भजन क्लबिंग कार्यक्रम को देखने पहुंचने वालों के लिए वाहनों की पार्किंग की पर्याप्त व्यवस्था आयोजन स्थल पर नहीं है । अतः 28 फरवरी को शाम 5:00 बजे से लेकर रात के 11:00 तक गणेश मंदिर चौक से बूढेश्वर चौक तक वाहनों का आवागमन बाधित रहेगा। कार्यक्रम में आने वाले दर्शकगण ध्यान रखें कि इंडोर स्टेडियम और आउटडोर स्टेडियम के अंदर पार्किंग की व्यवस्था नहीं है, अतः दर्शकों और भक्तों से अनुरोध है कि अपनी *कारों / बाइक की पार्किंग 1. गांधी चौक मैदान या 2. सप्रे स्कूल मैदान के अंदर बनी पार्किंग* में ही रखें अन्यथा ड्राइवर के साथ आए जो आपको छोड़कर गाड़ी वापस ले जाये ।

आम लोग या नियमित यात्रियों से अपील है कि वे बुढ़ेश्वर चौक से कैलाशपुरी ढाल से नेहरू नगर की ओर और गणेश मंदिर तिराहा से सप्रे स्कूल के सामने से कालीबाड़ी होकर *वैकल्पिक मार्ग* का उपयोग कर असुविधा से बचें ।



