शराब नीति में कोर्ट द्वारा केजरीवाल और सिसोदिया का बरी होना बाबा साहेब के संविधान की जीत है -मिहिर कुर्मी, प्रदेश मीडिया प्रभारी, AAP CG

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
रायपुर, 27 फरवरी 2026। आम आदमी पार्टी के लिए आज बहुत बड़ा दिन साबित हुआ है कि किस तरह पार्टी के बड़े नेताओं को षड्यंत्र करके झूठे केस में फसाया गया था उस पर कोर्ट का बड़ा फैसला आया हैं। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक आदरणीय अरविंद केजरीवाल एवं मनीष सिसोदिया को तथाकथित शराब घोटाला प्रकरण में CBI कोर्ट द्वारा आज 27 फरवरी 2026 को बाइज्जत बरी किया गया है। विदित हो कि 21 मार्च 2024 को ED ने केजरीवाल जी को गिरफ्तार किया था फिर 26 जून को सीबीआई ने जेल से ही हिरासत में लिया 23 जुलाई 2024 को जेल से बाहर आए थे उसी दिन सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई केस में उन्हें जमानती दी थी। और आज केजरीवाल,मनीष सिसोदिया सहित 23 लोगों को कोर्ट ने बाइज्जत बारी किया है। पूर्व में भी मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन को मई 2022 में ईडी ने गिरफ्तार किया था और सबूत ना होने के कारण 5 अगस्त 2025 को विशेष अदालत ने सत्येंद्र जैन को बाइज्जत बरी कर दिया था।

शराब नीति में बरी होने के बाद केजरीवाल ने कहा कि उन्होंने अपनी जिंदगी में ईमानदारी कमाई है इन्होंने झूठा केस लगाया और आज साबित हो गया कि केजरीवाल ईमानदार है,मनीष सिसोदिया कट्टा ईमानदार है,आम आदमी पार्टी ईमानदार है। मैं प्रधानमंत्री जी से कहना चाहता हूं कि इस तरह से लोकतंत्र से खिलवाड़ मत कीजिए, देश के संविधान का मजाक मत बनाइए।
प्रदेश मीडिया प्रभारी मिहिर कुर्मी ने कहा कि यह सत्य और न्याय की ऐतिहासिक विजय है । यह सिर्फ दो नेताओं की जीत नहीं, बल्कि सच्चाई, संघर्ष और ईमानदार राजनीति की जीत है।केजरीवाल जी और मनीष सिसोदिया जी के बरी होने पर आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ द्वारा बधाइयाँ दी जा रहीं हैं और खुशियां मनाई जा रही हैं।



