राहुल के आगमन और कटारे के इस्तीफे पर रामेश्वर शर्मा ने ली चुटकी, कहा – कांग्रेस में गुटबाजी और इस्तीफों का दौर’,,

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
भोपाल : मध्य प्रदेश की राजनीतिक गलियारों में उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे के इस्तीफे को लेकर जहां सियासत जारी है। तो वही दूसरी तरफ राहुल गांधी के आगमन और कटारे के इस्तीफे पर रामेश्वर शर्मा ने चुटकी लेते हुए कहा कि राहुल गांधी जहां जाते है वहां गुटबाजी और इस्तीफों का दौर शुरू हो जाता है। तो वही कटारे के भाजपा में शामिल होने के अटकले पर कहा कि पार्टी के दरवाजे सबके लिए खुले हैं।

कांग्रेस में गुटबाजी और इस्तीफों का दौर शुरू
बता दें कि 24 फरवरी को राहुल गांधी भोपाल आ रहे है। तो वही उनके आगमन से पहले हेमंत कटारे ने इस्तीफा दे दिया। ऐसे में भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने कांग्रेस पार्टी में उठे बवाल पर प्रतिक्रिया देते हुए कह कि “राहुल गांधी स्वस्थ रहें, मस्त रहें, ऐसे ही प्रदेश और दूसरे देशों का दौरा करते रहें। क्योंकि उनके बारे में कहा जाता है कि वह जहां जाते हैं, वहां कांग्रेस में गुटबाजी और इस्तीफों का दौर शुरू हो जाता है। अब देखिए, मध्य प्रदेश आ रहे हैं, जैसे ही उनके आने की सूचना मिली, वैसे ही उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे ने इस्तीफा दे दिया। उन्होंने सम्मान में इस्तीफा दिया या अपमान के कारण, यह तो वही बताएंगे।”
फिलहाल BJP में नो वैकेंसी
इसके साथ ही रामेश्वर शर्मा ने हेमंत के बीजेपी में शामिल होने के अटकलों पर कहा कि “हम तोड़फोड़ करने में विश्वास नहीं करते हैं, लेकिन भाजपा के दरवाजे सबके लिए खुले हैं। फिलहाल नो वैकेंसी है।” उन्होंने यह भी जिक्र किया कि विधानसभा से निकलते वक्त कटारे ने भाजपा विधायक भगवानदास सबनानी से मजाक में कहा था, ‘भाईसाहब, मुझे भी साथ ले चलिए।’
मेरे फोन न उठाने पर भारी-भरकम क़यास ना लगायें – हेमंत कटारे
इधर, कटारे के इस्तीफे पर जारी सियासत पर विराम लगाते हुए हेमंत कटारे ने कहा कि कांग्रेस मेरे स्वर्गीय पिताजी की विरासत है! और हां… मेरे फोन न उठाने पर कृपया भारी-भरकम क़यास ना लगायें। शादी की सालगिरह पर परिवार के साथ समय बिताना कोई राजनीतिक साज़िश नहीं, बल्कि मेरा मूलभूत और संवैधानिक अधिकार भी है। कभी कभी नेता भी इंसान होता है।
कटारे ने बीजेपी पर कसा तंज
इसके साथ ही कटारे ने बीजेपी पर तंज कस्ते हुए कहा कि भाजपाइयों, ज़्यादा खुशफहमी पालने की ज़रूरत नहीं है। सोमवार से सदन में पूरी तैयारी, पूरे दस्तावेज़ और पूरी ताकत के साथ उपस्थित रहूंगा और हमेशा की तरह आपको धोने का कार्य करूंगा।



