प्रमुख खबरेंराष्ट्रीय

Loksabha Election: पहले मतदान फिर अंतिम संस्कार,बूढ़ी मां का शव घर पर छोड़कर परिवार ने निभाया राष्ट्र धर्म

सच तक इंडिया रायपुर जहानाबाद। जहानाबाद लोकसभा क्षेत्र में शनिवार को लोकतंत्र के प्रति आस्था के सामने अपने को खोने का गम भी कम पड़ गया। बूढ़ी मां के निधन के बाद बेटे सहित परिवार के सदस्यों ने शव घर पर ही छोड़कर पहले मतदान किया। वोट देने के बाद बेटे ने अपनी मां के अंतिम संस्कार का विधि-विधान शुरू किया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

यह घटना जहानाबाद लोकसभा के मखदुमपुर विधानसभा अंतर्गत देउक्ली गांव की है। मिथिलेश यादव की वृद्ध मां मानमती देवी का आकस्मिक निधन शुक्रवार की रात्रि साढ़े ग्यारह बजे हो गया।

गमगीन माहौल के बीच परिवार ने डाला वोट

सूचना पर रिश्तेदार, परिचित जुटने लगे, लेकिन गमगीन माहौल के बीच परिवार के सभी सदस्यों ने लोकतंत्र के प्रति आस्था जताते हुए पहले मतदान करने का निर्णय लिया।

शनिवार की सुबह बेटे सहित परिवार के सभी सदस्यों ने पहले मतदान किया, उसके बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए पटना ले गए। मतदान का यह उत्साह लोगों में चर्चा का विषय बना है।

Related Articles

Back to top button