छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

होली पर घर वापसी का महाप्लान: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे चलाएगा 70 स्पेशल ट्रेनें, रेल यात्रियों को राहत

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मध्य रेलवे (SECR)   होली के मौके पर घर लौटने वालों की बढ़ती भीड़ को संभालने के लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) ने विशेष संचालन योजना लागू की है। जोन के तहत कुल 70 होली स्पेशल ट्रेनों के फेरे चलाए जाएंगे, जिससे यात्रियों को वेटिंग की परेशानी से राहत मिलने की उम्मीद है।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार इन 70 फेरों में से 14 फेरे सीधे दुर्ग, बिलासपुर और गोंदिया स्टेशनों से शुरू होंगे, जबकि 56 फेरे ऐसे रहेंगे जो SECR के विभिन्न स्टेशनों से होकर गुजरेंगे। इससे छत्तीसगढ़ के यात्रियों को उत्तर भारत और दक्षिण भारत की ओर जाने में अतिरिक्त विकल्प मिलेंगे।

दुर्ग से हजरत निजामुद्दीन के बीच स्पेशल ट्रेन 1 और 2 मार्च को रवाना होगी, जबकि वापसी में 2 और 3 मार्च को चलेगी। यह ट्रेन रायपुर, उसलापुर और पेंड्रा रोड मार्ग से होकर गुजरेगी। गोंदिया-छपरा स्पेशल 1 और 2 मार्च को चलेगी और वापसी 3 व 4 मार्च को होगी। दुर्ग-मधुबनी स्पेशल 1 मार्च को रवाना होगी और 2 मार्च को मधुबनी से वापसी करेगी, जिसका ठहराव रायपुर, बिलासपुर, चाम्पा और रायगढ़ में रहेगा।

इसके अलावा गोंदिया-पटना स्पेशल 2 मार्च को और पटना से 3 मार्च को चलाई जाएगी। बिलासपुर-चर्लपल्ली स्पेशल 27 फरवरी को बिलासपुर से और 28 फरवरी को चर्लपल्ली से बल्हारशाह मार्ग होकर संचालित होगी। जोन से होकर गुजरने वाली 56 स्पेशल ट्रेनों में तिरुपति-रक्सौल, चर्लपल्ली-रक्सौल, पटना-चर्लपल्ली, हटिया-दुर्ग और चर्लपल्ली-दानापुर रूट शामिल हैं। ये ट्रेनें रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, गोंदिया, भाटापारा और रायगढ़ जैसे प्रमुख स्टेशनों पर ठहरेंगी।

रेलवे की इस अतिरिक्त व्यवस्था से दिल्ली, बिहार, उत्तर प्रदेश, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश जाने वाले यात्रियों को होली के दौरान सफर में काफी राहत मिलने की उम्मीद है। अधिकारियों ने यात्रियों से समय रहते आरक्षण कराने और आधिकारिक स्रोतों से जानकारी लेने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button