जबलपुर में फर्जी बिलों के साढ़े तीन करोड़ के घोटाले में एएसआई समेत दो पर केस दर्ज

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
जबलपुर। फर्जी बिलों के बल पर साढ़े तीन करोड़ का घोटाला किया गया। विशेष सशस्त्र बल (एसएएफ) की छठी बटालियन में यात्रा भत्तों (टीए) के बिलों में फर्जीवाड़ा हुआ है। इस घोटाले को एएसआई सत्यम शर्मा और आरक्षक अभिषेक झारिया ने अंजाम दिया। इनके खिलाफ रांझी पुलिस ने सोमवार रात प्रकरण दर्ज किया। एएसआई और आरक्षक को निलंबित कर दिया गया था। मामले में अन्य 11 जवानों की भूमिका भी संदेह के दायरे में है।

बटालियन में पदस्थ रहते हुए एएसआई सत्यम शर्मा और आरक्षक अभिषेक ने फर्जी टीए बिल लगाए। एक ही अवधि में कई बार दोहरा भुगतान ट्रांसफर कराया। किसी को संदेह न हो, इसलिए पोर्टल में ब्लैक एंड वाइट कॉपी अपलोड की। लेकिन, स्टेट फाइनेंस इंटेलीजेंस सेल (एसएफआइसी) की जांच में फर्जीवाड़ा सामने आया।
जांच में पता चला कि पोर्टल में अपलोड किए गए अधिकतर बिलों में न तो तारीख अंकित थी और न ही आवक-जावक क्रमांक। यह भी खुलासा हुआ कि सत्यम और अभिषेक ने एक जनवरी 20222 से 12 नवंबर 2025 तक बटालियन के अधिकारियों से धोखे से ओटीपी प्राप्त कर यह फर्जीवाड़ा किया।



