छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

KBC में एक करोड़ के विजेता बिप्लब बिश्वास ने CRPF से दिया इस्तीफा, वर्दी के बाद अब जनसेवा का लिया संकल्प

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रायपुर। कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) में एक करोड़ के विजेता बिप्लब बिश्वास ने सीआरपीएफ से इस्तीफा दे दिया है। वर्तमान में वे बीजापुर में सीनियर इंस्पेक्टर के रूप में पदस्थ हैं। अब वह स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (वीआरएस) लेकर समाजसेवा और राजनीति में जीवन की खुशी तलाशेंगे। मूल रूप से बंगाल के नदिया जिले के रहने वाले बिप्लब की इकलौती बेटी अलीशा रांची में पढ़ाई कर रही हैं।

वह चार और बेटियों को गोद ले चुके हैं। इनमें एक नौवीं कक्षा में है, जबकि दो बैंक और सीआरपीएफ में नौकरी पा चुकी हैं। एक की शादी फौजी से हुई है। शिक्षा, स्वास्थ्य और जागरूकता के माध्यम से भ्रष्टाचार मुक्त समाज के लक्ष्य के साथ जीवन की अगली पारी शुरू करने की तैयारी में बिप्लब के लिए 31 जनवरी सीआरपीएफ में सेवा का अंतिम दिन होगा।

Related Articles

Back to top button