छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

बिलासपुर में बड़ा हादसा, डिवाइडर तोड़कर स्कॉर्पियो से टकराया कोयला लदा ट्रेलर; 4 दोस्तों की मौत

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बिलासपुर। सकरी क्षेत्र के संबलपुरी के पास तेज रफ्तार ट्रेलर डिवाइडर तोड़कर दूसरी लेन में जा पहुंचा। इससे दूसरी लेन पर चल रहे तेज रफ्तार स्कॉर्पियो के ड्राइवर को संभलने का मौका नहीं मिला। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो सीधे ट्रेलर से जा टकराया। हादसे में स्कॉर्पियो सवार चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल है।

हादसे के बाद ट्रेलर पलट गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर चीरघर भेज दिया है। पुलिस ने ट्रेलर ड्राइवर के खिलाफ जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है। सकरी थाना प्रभारी विजय चौधरी ने बताया कि उसलापुर में रहने वाले एक व्यक्ति ने अपनी शादी की 25वीं सालगिरह पर संबलपुरी के पास स्थित ढाबे में पार्टी दिया था।

Related Articles

Back to top button