रायपुर। भनपुरी के भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी के 98 वे जन्म दिवस पर शहीद भगत सिंह चौक बुथ क्रमांक 113 में बुथ प्रभारी रुपेश राइकोपन्ड के नेतृत्व में उनके तेल चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर उनका जन्मदिन मनाया गया! इस अवसर पर वक्ता के रूप में उपस्थित वरिष्ठ भाजपा नेता अजय साहू ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी भारतीय राजनीति के आजाद शत्रु थे!उन्होंने जीवन पर्यन्त मूल्यपरक राजनीति की! वे कवि ह्रदय वाले व्यक्ति थे! उन्होंने अपनी सरकार को बचाने के लिए कभी अनैतिक कदम का सहारा नहीं लिया प्रधानमंत्री सड़क योजना, संचार साधनों की सुलभता,खाद्य पदार्थों के मूल्यों में स्थिरता उनके क्रांतिकारी कदम थे! आज जो छत्तीसगढ़ राज्य बना है वह एकमात्र उनकी देन है! हम समस्त छत्तीसगढ़वासि इसके लिए उनके आभारी हैं! वही भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला के पूर्व उपाध्यक्ष चंदू राईकोपन्ड ने कहा कि अटल जी भारत में सामाजिक समरसता के साथ भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाना चाहते थे! उनकी नजर हमेशा देश के कमजोर व्यक्ति पर रहा करती थी! देश से भ्रष्टाचार मिटा कर एक खुशहाल राष्ट्र बनाना चाहते थे!गोष्ठी में मुख्य रूप से बूथ प्रभारी रुपेश राईकोपन्ड, भाजपा नेता लोकेश कृष्ण दुबे,सोमनाथ यादव, ईला प्रसाद राव, नरेंद्र यादव, आशुतोष दुबे, अनुराग साहू, रूद्र मणि सेन,मयंक यादव,अरविन्द, प्रदीप सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे!
CONTACT US
Owner/Editor In Chief : Mihilal (Mihir) Kurmi
Sub Editor : Manish Bagh
Sub Editor : Paritosh Sharma
Address : Near Amit Sales, Opp. Anupam Garden, Dagania,Raipur (C.G.),492001
Mob : 8461830001
Email: sachtakindia.news1@gmail.com
Website: www.sachtakindia.com