छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

भारत के स्टीलमैन डॉ जमशेद जे ईरानी का निधन,85 साल की उम्र में ली आखरी सांस

जमशेदपुर। भारत के स्टील मैन कहे जाने वाले डॉ जमशेद जे ईरानी का 86 साल की उम्र में निधन हो गया है। पद्म भूषण जमशेद जे ईरानी ने सोमवार (31 अक्टूबर) को जमशेदपुर के टाटा हॉस्पिटल में आखिरी सांस ली। टाटा स्टील ने एक स्टेटमेंट जारी कर अपने पूर्व मैनेजिंग डायरेक्टर जमशेद ईरानी के निधन की जानकारी दी।
जमशेद जे ईरानी 43 साल की अपनी विरासत को पीछे छोड़ते हुए जून 2011 में टाटा स्टील के बोर्ड से रिटायर हुए थे। उन्होंने कंपनी को कई क्षेत्रों में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति दिलाई थी। टाटा स्टील ने कहा, उन्हें एक दूरदर्शी लीडर के रूप में हमेशा याद किया जाएगा।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button