छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

स्वतंत्रता सेनानी अद्वैत गिरि गोस्वामी का पुण्य स्मरण


महासमुंद। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार संगठन द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी अद्वैत गिरि गोस्वामी का पुण्य स्मरण किया गया। 1 अक्तूबर को उनकी जयंती और पुण्यतिथि दोनों थी। जिले के ग्राम खम्हारमुड़ा/डोंगरीपाली निवासी रहे अद्वैत गिरि गोस्वामी भारतीय स्वाधीनता संग्राम सेनानी थे। उनके सुपुत्र चित्रसेन गिरि के निवास क्लब पारा महासमुंद में जुटे सेनानी परिवार संगठन के सदस्यों ने उन्हें पुष्पांजली अर्पित की। साथ ही उनके योगदान को याद किया गया।
संगठन के अध्यक्ष नारायण नामदेव ने बताया कि संगठन द्वारा जिले के स्वतंत्रता सेनानियों की यादों को बनाए रखने के लिए उनकी जयंती व पुण्य तिथि मनाने का निर्णय लिया गया है।
इस अवसर पर कुबेर प्रकाश गिरि, रोमांतक गिरि, मनोज लुनिया, सच्चिदानंद, बसन्त चंद्राकर, मनोज गिरि, तोषण गिरि, संजय गिरि, आनन्द गिरि , अनिकेत गिरि और आरव गिरि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button