छत्तीसगढ़ताजा खबरप्रमुख खबरें

भनपुरी के भाजपा कार्यकर्ताओं ने अजय जामवाल के जन्मदिन पर दुर्गा मंदिर में पूजा अर्चना की

रायपुर। भनपुरी के भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री अजय जामवाल के 59 वें जन्मदिन पर उन्हें बधाई देते हुए भनपुरी के दुर्गा मंदिर में जाकर माता के समक्ष 59 दिए जला कर श्री जामवाल के दीर्घ आयु एवं ऐश्वर्या तथा मान प्रतिष्ठा वृद्वि हेतु दीए जलाकर प्रार्थना की! कार्यकर्ताओं का कहना है कि श्री जामवाल संघ के निष्ठावान कार्यकर्ता हैं उनका एकमात्र लक्ष्य पार्टी को प्रतिष्ठा दिलाना है!श्री जामवाल कार्यकर्ताओं को एकजुट करने की कला में निपुण है! भनपुरी के कार्यकर्ताओं ने भगवान शिव एवं मां दुर्गा के समक्ष वैदिक मंत्रों का उच्चारण करते हुए उनकी लंबी उम्र तथा कार्यों में सफलता के लिए प्रार्थना की! इस अवसर पर मंदिर में मां दुर्गा को नैवदय चढ़ाकर श्रद्धालुओं एवं गरीबों को वितरित किया! वही भगवान शिव के समक्ष फल चढ़ाकर गरीबों में बाटा गया! इस अवसर पर भाजपा रायपुर जिला के पूर्व कार्यकारणी सदस्य अजय साहू,पंडित लोकेश कृष्ण दुबे,देवेंद्र निर्मलकर,ईला राम प्रशाद राव, सोमनाथ यादव, संजू लहरे,नरेंद्र यादव, कामता प्रशाद दुबे, रुद्रमणि सेन,मयंक यादव, तुकेश दुबे, सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे!


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button