छग प्रदेश साहू संघ की बैठक में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के स्वागत पश्चात् 2 अक्टूबर से सामाजिक जनजागरण यात्रा पर चर्चा



रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ की आज बैठक आहूत की गयी। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष टहल साहू, उपाध्यक्ष सनत बंटी साहू , संदीप साहू तेलघानी बोर्ड छ.ग. शासन, दीपक ताराचंद साहू पूर्व अध्यक्ष हस्तशिल्प बोर्ड छ ग शासन, लखन साहू महामंत्री, यशवंत साहू अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक, टिकेंद्र साहू उपाध्यक्ष अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ, शीलू साहू महिला प्रकोष्ठ संयोजक, आनंद राम साहू प्रदेश संयोजक युवा प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक विधि प्रकोष्ठ,रमेश साहू प्रदेश के समस्त पदाधिकारी व स्वजातीय बंधु के गरिमामय उपस्थिति रही। सभी जिला अध्यक्ष व अधिकारी बंधु, बीजेपी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत व 2 अक्टूबर 2022 से सामाजिक जनजागरण यात्रा के निम्न बिंदुओं पर चर्चा हुई…..
1.विगत बैठक में प्राप्त सकारात्मक सुझाओं की जानकारी।
2.प्रदेश स्तरीय सामाजिक जनजागरण यात्रा पर चर्चा।
3.शासन द्वारा घोषित नया जिला में समाजिक संगठन के गठन सम्बन्धी चर्चा।
4.अन्य विषय माननीय अध्यक्ष की अनुमति से।
सभी क्षेत्रों में समाज को आगे बढ़ाने के लिये सामजिक एकजुटता के साथ निरंतर समाज हित में कार्य करने का आग्रह किया टहलसिंह साहू जी ने।
