Uncategorizedप्रमुख खबरेंराष्ट्रीय

दिल्ली शराब घोटाला मामला: बरी होने के बाद केजरीवाल बोले – मैं करप्ट नहीं, पूरा केस फर्जी था

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

नई दिल्ली: राजधानी के बहुचर्चित कथित आबकारी नीति घोटाले में शनिवार को नया मोड़ आ गया. राउज एवेन्यू कोर्ट ने सीबीआई द्वारा दर्ज मामले में दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को बड़ी राहत देते हुए बरी कर दिया है. विशेष न्यायाधीश जितेंद्र सिंह ने फैसला सुनाते हुए स्पष्ट किया कि सीबीआई आरोपियों के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य पेश करने में विफल रही है.

वहीं, शराब नीति मामले में बरी होने के बाद अरविंद केजरीवाल भावुक हो गए. उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ पूरा मामला फर्जी था. अदालत से राहत मिलने के बाद उन्होंने इसे सच की जीत बताया और कहा कि उन्हें झूठे केस में फंसाया गया था.

 

Related Articles

Back to top button