प्रमुख खबरेंमध्यप्रदेश एवं बुंदेलखंड
देवास में जिला अस्पताल से प्रसूति के बाद लौट रहा परिवार सड़क हादसे का शिकार हो गया। तेज रफ्तार ट्रक ने कार को टक्कर मारी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
देवास। जिला अस्पताल से प्रसूति के बाद छुट्टी कराकर अपने परिजनों के साथ भोरासा जा रहा एक परिवार गुरुवार को सड़क हादसे का शिकार हो गया। भोपाल बायपास चौराहे के पास तेज रफ्तार से आ रहे एक ट्रक चालक ने पीछे से उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे कार पलट गई। हादसे में कार सवार चार महिलाएं व एक पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलने पर 108 एंबुलेंस समय पर नहीं पहुंच सकी। इसी दौरान अपनी फैक्टरी से घर जा रहे उद्योगपति एवं कांग्रेस नेता मनोज राजानी ने अपनी निजी गाड़ी से सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार शुरू किया गया। चिकित्सकों के अनुसार सभी घायलों की हालत फिलहाल सामान्य है और उनका इलाज जारी है।



