मध्य प्रदेश के भोपाल में इंस्टाग्राम से हुई दोस्ती के बाद एक महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
भोपाल। मंगलवारा थाना क्षेत्र में इंटरनेट मीडिया के माध्यम से इंस्टाग्राम से हुई दोस्ती के बाद एक महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपित हारिस खान ने पीड़िता को मिलने के बहाने बुलाकर उसके ही दोपहिया वाहन से ले जाकर एक होटल में घटना की। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।

मंगलवारा थानाप्रभारी अजय सोनी ने बताया कि डीआईजी बंगला निवासी हारिस खान की दो माह पहले पीड़िता से इंटरनेट मीडिया के माध्यम से जान-पहचान हुई थी। शुक्रवार रात करीब 11:30 बजे, जब महिला अस्पताल में भर्ती अपने रिश्तेदार को देखकर लौट रही थी, तब हारिस ने उसे बात करने के बहाने मनोहर डेयरी के पास बुलाया। वहां आरोपित ने महिला से बात करने के बहाने और उसे जबरन उसी की स्कूटी पर बैठाकर हमीदिया रोड स्थित एक होटल ले गया, जहां कमरे में आरोपित ने महिला के साथ गलत काम किया और उसे करीब तीन घंटे तक रोके रखा।
महिला ने घर जाकर परिवार को बताई पूरी बात
इस दौरान महिला के स्वजन लगातार महिला को फोन करते रहे, लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। रात करीब 2:30 बजे घर पहुंचने पर पीड़िता ने स्वजनों को आपबीती सुनाई। शुरुआत में महिला के स्वजनों ने सामूहिक दुष्कर्म की आशंका जताई थी, हालांकि महिला के बयानों के ऐसा कुछ नहीं बताया , उसके बयान के आधार पर पुलिस ने एक आरोपित के विरुद्ध मामला दर्ज किया है।



