छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

रायपुर के पुरानी बस्की इलाके में महिला डॉक्टर की चेन स्नेचिंग का मामला सामने आया है। आरोपी युवक महिला की सोने की चेन लूटकर मौके से फरार हो गया

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रायपुर: राजधानी में चोरी और लूटपाट जैसे मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। आए दिन ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं। शहर के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में भी एक महिला डॉक्टर से झपटमारी का मामला सामने आया है।

जानकारी के अनुसार, घटना 20 फरवरी की शाम करीब 5 बजे की है, जब पीड़िता टहलने निकली थीं। अज्ञात युवक ने उनके गले से करीब 14.8 ग्राम वजनी सोने की चेन झपट ली और दीवार फांदकर रिंग रोड की ओर भाग निकला। मामले में 8 दिन बाद 28 फरवरी को FIR दर्ज की गई है।

वालफोर्ट सिटी रोड पर वारदात

पुलिस के अनुसार घटना रायपुर के भांठागांव इलाके में वालफोर्ट सिटी रोड से विनायक सिटी जाने वाले मार्ग पर हुई। पीड़िता एमबीबीएस तक शिक्षित हैं और वर्तमान में शहर के निजी अस्पताल में पदस्थ हैं।

उन्होंने रिपोर्ट में बताया कि वे शाम को टहलते हुए विनायक सिटी के आगे खाली जगह की ओर पहुंचीं। तभी सड़क पर खड़े एक दुबले-पतले, लंबे और सांवले युवक ने उनके गले से सोने की चेन झपट ली। आरोपी पास की दीवार फांदकर फरार हो गया।

डेढ़ लाख की चेन लेकर भागा

पीड़िता के अनुसार चेन की कीमत करीब 1 लाख 50 हजार रुपये है। घटना के तुरंत बाद उन्होंने अपने पति और परिचित को फोन पर जानकारी दी। परिवार से सलाह-मशविरा करने के बाद 28 फरवरी को थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

Related Articles

Back to top button