प्रमुख खबरेंराष्ट्रीयविशेष

83 साल के हुए बिग बी, जलसा के बाहर रात में ही पहुंचे फैन

सच तक इंडिया न्यूज़। अमिताभ बच्चन का आज 83वां जन्मदिन है। इस मौके पर उनके करीबी और फैंस अलग-अलग तरह से उनका जन्मदिन मना रहे हैं। कई लोग उन्हें अपने तरीके से बधाई भी दे रहे हैं। हाल ही में अमिताभ बच्चन के घर पर उनके करीबी उनका जन्मदिन मनाने पहुंचे। इस मौके पर उनके घर के बाहर फैंस का जमावड़ा भी रहा।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

फैन ने अमिताभ को दी दुआएं
अमिताभ बच्चन के एक फैन ने कहा ‘गुरुदेव आपको जन्मदिन की बधाई। आप स्वस्थ रहें, मस्त रहें और आपका आशीर्वाद हमें मिलता रहे।’
फैन ने दी बधाई
अमिताभ बच्चन के एक फैन ने उनके जन्मदिन के मौके पर कहा ‘आज सदी के महानायक का जन्मदिन है। हमारे लिए तो आज दिवाली और होली है। हम हर साल 11 अक्तूबर का इंतजार करते हैं। भगवान करे वह हमेशा स्वस्थ रहें।’
अमिताभ के घर के बाहर फैंस का जमावड़ा
अमिताभ बच्चन के घर के बाहर उन्हें बधाई देने के लिए कई फैंस जमा हुए। इस मौके पर दो फैंस नाचते-गाते नजर आए। इनमें से एक फैन ने अपना लुक अमिताभ बच्चन की तरह बनाया हुआ था। दोनों अमिताभ के गाने ‘खईके पान बनारस वाला’ पर नाच रहे थे। इस वीडियो पर कई फैंस ने अमिताभ को जन्मदिन की बधाई दी है और दिल वाला इमोजी कमेंट किया है।

अमिताभ बच्चन के बारे में
आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन का जन्म 1942 में आज ही के दिन हुआ था। भारतीय सिनेमा के इतिहास में उन्हें सबसे कामयाब अभिनेताओं में से एक माना जाता है। पांच दशकों से अधिक के सिनेमाई करियर में उन्होंने 200 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया है। उन्हें बॉलीवुड का शहंशाह, सदी के महानायक, बॉलीवुड का स्टार ऑफ द मिलेनियम और बिग बी जैसे नामों से बुलाया जाता है।
अमिताभ को मिले बड़े पुरस्कार
अमिताभ बच्चन को उनके बेहतरीन काम के लिए छह नेशनल फिल्म अवॉर्ड और सोलह फिल्मफेयर अवॉर्ड सहित कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है।
अमिताभ बच्चन को 1984 में पद्म श्री, 2001 में पद्म भूषण, 2015 में पद्म विभूषण और 2018 में दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से नवाजा गया।

Related Articles

Back to top button