छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

3 किलो 158 ग्राम गांजा के साथ आरोपी विशाल शर्मा गिरफ्तार

सच तक इंडिया रायपुर विवरण – श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संतोष सिंह के दिशा निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री लखन लाल के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्री योगेश साहू के पर्यवेक्षण में निजात अभियान के तहत नशे के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया जाकर लगातार कार्यवाही की जा रही है,

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इसी क्रम में दिनांक 13.04.2024 को थाना गोलबाजार क्षेत्र अंतर्गत राज्य महिला आयोग के सामने रोड के पास एक व्यक्ति अपने पास बैग में गांजा रखा है तथा बिक्री हेतु ग्राहक की तलाश में है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना गोलबाजार पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम विशाल शर्मा पिता भारत भूषण शर्मा उम्र 30 साल पता मराठा पारा सदर दक्षिण क्षेत्र, थाना कोतवाली, जिला धमतरी (छ.ग.) का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखें पिट्ठू बैग की तलाशी लेने पर बैग में गांजा रखा होना पाया गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर उसके *कब्जे से 3 किलो 158 ग्राम गांजा जुमला कीमती लगभग 60,000/- रूपये जप्त* कर आरोपी के विरूद्ध थाना गोलबाजार में अपराध क्रमांक 151/2024 धारा 20बी नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।

गिरफ्तार आरोपी– विशाल शर्मा पिता भारत भूषण शर्मा उम्र 30 साल पता मराठा पारा सदर दक्षिण क्षेत्र, थाना कोतवाली, जिला धमतरी (छ.ग.)

Related Articles

Back to top button