छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

18 किलो 500 ग्राम गांजा के साथ आरोपी ओमप्रकाश तिवारी उर्फ नीरज गिरफ्तार

थाना आमानाका क्षेत्रांतर्गत इस्कॉन मंदिर सामने जी.ई.रोड में चारपहिया वाहन में गांजा के साथ पकड़ा गया आरोपी को रंगेहाथ।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

आरोपी के कब्जे से कुल 18 किलो 500 ग्राम गांजा किया गया है जप्त।

घटना में प्रयुक्त 01 नग मोबाईल फोन एवं 01 नग चारपहिया वाहन भी किया गया है जप्त।

जप्त मशरूका की कुल कीमत है लगभग 6,50,000/- रूपये।

आरोपी के विरूद्ध थाना आमानाका में अपराध क्रमांक 375/2024 धारा 20बी नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया है पंजीबद्ध।

सच तक इंडिया रायपुर – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय डॉ. संतोष सिंह द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट को नशे का काला कारोबार करने वाले कारोबारियों की पतासाजी कर कार्यवाही करने एवं इस पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है। जिस पर समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट की टीम द्वारा मुखबीर लगाकर, पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर नशे का कारोबार करने वाले कारोबारियों के संबंध में सूचना एकत्रित की जा रही है।

इसी तारतम्य में दिनांक 20.10.24 को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना आमानाका क्षेत्रांतर्गत इस्कॉन मंदिर के सामने जी.ई. रोड के पास चारपहिया वाहन में सवार एक व्यक्ति अपने पास गांजा रखा है तथा कहीं जाने की फिराक में है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री दौलत राम पोर्ते, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम श्री संदीप मित्तल, नगर पुलिस अधीक्षक आजाद चौक श्री अमन झा (भापुसे) एवं उप पुलिस अधीक्षक क्राईम श्री संजय सिंह द्वारा प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना प्रभारी आमानाका को सूचना की तस्दीक कर आरोपी को गांजा के साथ रंगे हाथ पकड़ने निर्देशित किया गया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना आमानाका पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये चारपहिया वाहन एवं हुलिये के व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम ओमप्रकाश तिवारी उर्फ नीरज निवासी कबीर नगर रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा चारपहिया वाहन की तलाशी लेने पर वाहन में गांजा रखा होना पाया गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी ओमप्रकाश तिवारी उर्फ नीरज को गिरफ्तार कर उसके *कब्जे से 18 किलो 500 ग्राम गांजा कीमती लगभग 1,50,000/- रूपये तथा घटना में प्रयुक्त 01 नग मोबाईल फोन एवं 01 नग चारपहिया वाहन क्रमांक सी जी/04/एच सी/1057 जुमला कीमती लगभग 6,50,000/- रूपये जप्त* कर आरोपी के विरूद्ध थाना आमानाका में अपराध क्रमांक 375/2024 धारा 20बी नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई।

गिरफ्तार आरोपी– ओमप्रकाश तिवारी उर्फ नीरज पिता जीतेन्द्र तिवारी उम्र 31 साल निवासी आर.डी.ए. कॉलोनी मकान नंबर 101 हिरापुर वीर सावरकर नगर कबीर नगर थाना कबीर नगर जिला रायपुर।

कार्यवाही में निरीक्षक सुनील दास थाना प्रभारी आमानाका, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से प्रभारी निरीक्षक परेश पाण्डेय, सउनि किशोर सेठ, प्र.आर. मार्तण्ड सिंह, उपेन्द्र यादव, महेन्द्र राजपूत, आर. महिपाल सिंह ठाकुर, आलम बेग, किसलय मिश्रा तथा थाना आमानाका से उनि मिनेश्वर बघेल, प्र.आर संजय सिंह एवं आर. दीपक पाण्डेय की महत्वपूर्ण भूमिंका रही।

Related Articles

Back to top button