रायपुर। कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय भारत सरकार एवं राष्ट्रीय उधमिता एवं लघु व्यवसाय विकास संस्थान द्वारा आयोजित 15 दिवसीय कौशल विकास कार्यक्रम का आयोजन रायपुर में 5 मार्च से समर्थ स्टड्डी सेंटर टैगोर नगर में राजश्री महिला समूह के संयुक्त तत्वाधान से आयोजित किया गया । राष्ट्रीय उधमिता एवं लघु व्यवसाय विकास संस्थान से श्री मनोज तिवारी ने स्टार्टअप इंडिया,व्यापार एवं उद्यमशीलता के बारे में
हितग्राहियों को अवगत कराया ।
लीड बैंक मैनेजर श्री अमित रन्जन सर ने बैंक से लोन लेने के लिए प्रक्रिया ब्याज की दरें लोन पर सब्सिडी और जरूरी दस्तावेज के साथ आवेदन कैसे कर सकते हैं की जानकारी प्रदान की ।
DIC के प्रबंधक श्री अमेय त्रिपाठी ने हितग्राहियों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जिसमें वह स्वयं का व्यापार या उद्यम लगा सकते हैं। उद्यम आधार के फायदे भी बताएं और उसमें किस तरीके से पंजीकरण करना है उसके बारे में भी
हितग्राहियों को बताया ।CITCON से रिटायर्ड सीनियर मैनेजर श्री प निमोन्कर सर ने डिटेल्स प्रोजेक्ट रिपौर्ट और उदय्म मे उतार चढ़ाव और अपने उद्यम को सफल बनने अपने जीवन के अनुभव सज़ा किये। जन शिक्षण संस्थान के डायरेक्टर श्री अतुल सिंह ने चर्चा में सभी को बिज़नेस आइडिया innovative एप्रोच और सही समय पर सही decision लेने की क्षमता और बाज़ार के संकेत को स्टडी कर के सही decision लेने के गुर बताये।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
सृष्टि यादव ने डिजिटल मार्केटिंग, शीलू शर्मा ने लाइफ स्किल्स ,हेमंत लहेजा जी ने सेल्स एंड मार्केटिंग एवं न यू खान सर ने बिज़नेस प्रोपोसल और उसका प्रेजेंटेशन करने हेतु विस्तृत जानकारी साजा की।
हितग्राहियों ने गोल बाजार जाकर मार्केट सर्वे कर उद्यम लगाने हेतु कच्चा माल कहां से आएगा लेबर कितनी लगेगी सामान को खपाने के लिए बाजार एवं कितने प्रतिशत लाभ होगा की जानकारी दुकानदारों से प्राप्त की।
प्रशिक्षण के दौरान हितग्राहियों ने हैंड वोवेन बैग की इंडस्ट्री विजिट में मशीनों का रूबरू परीक्षण किया एवं उन्होंने
यह जाना कि किसी भी उद्यम को लगाने के लिए मशीनें कहां से क्रय की जाती है।
कच्चा माल क एवं फिक्स्ड कैपिटल और वर्किंग कैपिटल अन्य खर्चे लेबर और अपने माल को बेचने के लिए बाजार किस तरीके से तैयार किया जाता है।
राजश्री महिला समूह की अध्यक्ष श्रीमती निधि अग्रवाल गत 10 वर्षों से महिला सशक्तिकरण एवं रोजगार उपलब्ध कराने अपनी पूरी टीम के साथ रोजगारऊँमुखी कार्यक्रमों आयोजन करती रहती है ।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
रायपुर। ग्रीन आर्मी के 15 जोन पदाधिकारीयों का शपथ ग्रहण आज वृन्दावन हाल सिवील लाईन रायपुर में संपन्न हुआ। मीडिया प्रभारी शशिकान्त यदु ने जानकरी देते हुए बताया कि ग्रीन आर्मी संस्था विगत 5 वर्षो से पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के लिये कार्य कर रही है जिसमें नगर निगम के तर्ज पर जोन वार्ड पदाधिकारीयों का गठन किया गया है। जो कि संपूर्ण रायपुर शहर के साथ छत्तीसगढ़ के अन्य जिलों में पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन हेतू कार्य कर रही है। संस्था द्वारा प्रत्येक वर्ष समस्त पदाधिकारीयों का सर्वसम्मति से नए पदाधिकारियों का निर्वाचन किया जाता है जिसके तहत वर्ष 2023 हेतू भी 15 जोन पदाधिकारीयों का निर्वाचन किया गया। जिसमें चयनित पदाधिकारीयों को आज वृन्दावन हाॅल सिवील लाईन रायपुर में मुख्य अतिथि पूर्व राज्यसभा सांसद श्रीमती छाया वर्मा की उपस्थिति में शपथ अधिकारी श्री अमिताभ दुबे जी द्वारा शपथ दिलाया गया और ग्रीन आर्मी के सेंट्रल कोरकमेटी के अध्यक्ष मोहन वर्ल्यानी द्वारा स्वागत वंदन अभिनंदन किया गया। आज के इस कार्यक्रम का प्रारंभ पूर्व राज्य सभा सांसद माननीया श्रीमती छाया वर्मा जी द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया तथा कार्यक्रम का संचालन नेहा साल्मन जी द्वारा किया गया । मुख्य अतिथि का स्वागत शाल श्रीफल एवं पौधा प्रदान कर हरदीप कौर एवं गुरदीप टुटेजा जी द्वारा किया गया । कार्यक्रम संयोजक श्री आशीष शर्मा जी रहे। पूर्व राज्य सभा सांसद माननीया श्रीमती छाया वर्मा जी ने अपने उदबोधन में कहा कि जब हम बडे कार्य करने निकलते है तो छोटी.छोटी बातों को नजरअंदाज करना पड़ता हैए तब जाकर हमें लक्ष्य की प्राप्ती होती है। ग्रीन आर्मी एक ऐसी संस्था है जो बहुत ही लंबे समय से पूर्ण निष्ठा के साथ कार्य कर रही है। संस्था मोहन वर्ल्यानी जी द्वारा ग्रीन आर्मी के चारों विंग के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान किया गया। आज इस कार्यक्रम मेें सेन्ट्रल कोर कमिटी पदाधिकारीयों के साथ ग्रीन आर्मी 15 जोन पदाघिकारी सदस्य मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफलता के लिये संस्था ब्लू विंग की चेयर पर्सन रात्रि लहरी ने आभार व्यक्त किया है।
रायपुर,30 सितम्बर 2022: जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित रायपुर के अध्यक्ष पंकज शर्मा ने आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि बैंक कि 106 वीं आमसभा में किसानों के हित में अनेक निर्णय पास हुए जिनमें अब कृषकों को 15 दिनों के अंदर ऋण उपलब्ध कराया जायेगा साथ ही दीर्घकालीन ऋणों के ब्याज दरों में भी कमी कि गयी है। आम सभा में निम्न महत्वपूर्ण निर्णय पारित किए गये….
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
• शाखाएं एवं समितियां : दिनांक 25 अगस्त 2021 को बैंक की 70 वीं शाखा तरपोंगी में एवं 26 फरवरी 2022 को 71वीं शाखा तेन्दुकोना में प्रारंभ किया गया। कुल मिलाकर इस बैंक के अंतर्गत 71 शाखा एवं 550 समितियां है। बैंक का कार्यक्षेत्र वर्तमान में 6 जिलों रायपुर, महासमुंद, गरियाबंद, धमतरी, बलौदाबाजार एवं सारंगढ़ में है।
• नवीन शाखाओं के प्रस्ताव :- कृषको की सुविधा की दृष्टि से 3 नवीन शाखाएं खोलने हेतु अपेक्स बैंक/नाबार्ड को प्रस्ताव प्रेषित किया गया है, तथा 10 नवीन शाखाओं हेतु सर्वे का कार्य प्रगति पर है।
• बैंक की आमसभा दिनांक 29/09/2022 को सम्पन्न हुई। इस आमसभा में एक महत्वपूर्ण घोषणा की गई। बैंक का ब्याज दर 0.75 प्रतिशत कम किया गया है जिससे समितियों को ब्याज का भार कम होगा तथा कृषकों को भी मध्यमकालीन एवं दीर्घकालीन ऋण पर 0.75 प्रतिशत ब्याज कम देना पड़ेगा।
• तारफेंसिंग ऋण सीमा में वृद्धिः कृषको की सुविधा की दृष्टि तारफेंसिंग हेतु ऋण की सीमा प्रति एकड़ 30,000.00 रू. (अक्षरी तीस हजार रू. मात्र) अधिकतम 3.00 लाख रूपयें से बढ़ाकर प्रति एकड़ 50,000.00 रू. (अक्षरी पचास हजार रू. मात्र) अधिकतम 5.00 लाख रूपये किया गया ।
• हार्वेस्टर ऋण सीमा में वृद्धिः- कृषको की आवश्यकताओं को दृष्टिगत रखते हुए से हार्वेस्टर ऋण की सीमा 15.00 लाख रू. से बढ़ाकर 20.00 लाख रू. किया गया है।
• दीर्घकालीन ऋणों के ब्याज दर में कमी:- दीर्घकालीन ऋण ट्रेक्टर एवं हार्वेस्टर ऋण का ब्याज दर 12.5 प्रतिशत से घटाकर 12 प्रतिशत किया गया है।
• अविलम्ब ऋण स्वीकृति हेतु ऋण स्वीकृति का अधिकार मुख्य कार्यपालन अधिकारी कोः–किसानों को अविलंब ऋण सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से समस्त प्रकार के ऋणों की स्वीकृति का अधिकारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी को प्रदत्त किया गया।
• एक लाख से तीन लाख तक ऋण स्वीकृति का अधिकार शाखा स्तर परः- किसानों को ऋण वितरण में विलंब न हो इसे देखते हुये शाखा प्रबंधकों को 1.00 लाख रूपयें मध्यमकालीन तथा 3.00 लाख रूपयें तक उद्यानिकी ऋण स्वीकृति हेतु अधिकार प्रदान किया गया ।
• बैंक की योजनाओं, उन्नत बीजो, कृषि उपकरणों के संबंध में कृषकों को जानकारी प्रदान करने हेतु “किसान पुस्तिका” का प्रकाशन |
• वर्ष 2020-21 के धान खरीदी में हुए समितियों को नुकसान की भरपाई हेतु शासन से 72.37 करोड़ रूपयें की प्राप्ति ।
• ऋण वितरण :- दिनांक 27 सितम्बर 2022 की स्थिति में बैंक द्वारा 14.79 करोड़ रू. का ऋण वितरण किया गया ।
• अनुकंपा नियुक्ति बैंक में कार्यरत कर्मचारियों के कोरोना में एवं अन्य कारणों से निधन के कारण जुलाई 2021 से जुलाई 2022 के बीच 16 मृत कर्मचारियों के आश्रितों को अनुकंपा नियुक्ति प्रदान की गई है।
• बैंक की कार्यशील पूंजी 31 मार्च 2021 की स्थिति में 4995.74 करोड़ रूपयें से बढ़कर 31 मार्च 2022 की स्थिति में 5560.18 करोड़ रूपये हुआ है।
• एटीएम और मोबाइल ए.टी.एम. वेन को मिलाकर बैंक में 12 नग ए.टी.एम. स्थापित हो चुका। इसके अतिरिक्त 28 नग ए.टी.एम. और स्थापित करना है जिसका आर्डर हो चुका है। ए.टी.एम. हेतु कक्ष निर्माण एवं कमरा किराये पर लेने का कार्य प्रारंभ है। इस प्रकार आगामी 4-5 माह में बैंक में 40 नग ए.टी.एम. की स्थापना कर ली जावेगी।
• माइको एटीएम किसानों की सुविधा की दृष्टि से 340 समितियों में माईको ए.टी.एम. प्रदान किया गया है साथ ही नवीन 210 समितियों में माईको .एम. शीघ्र प्रदान किया जा रहा है।
• ऋण स्वीकृति में समय सीमा का निर्धारण:- विलंब न हो इस हेतु अधिकतम समय सीमा निर्धारित किया गया। (समिति स्तर पर 7 दिवस एवं शाखा एवं मुख्यालय स्तर पर 3 दिवस )
• एकमुश्त समझौता का प्रस्ताव :- पूर्ववर्ती भूमि विकास बैंक के कृषक ऋण से मुक्त हो जाये इस हेतु एकमुश्त समझौता का प्रस्ताव पंजीयक को प्रेषित किया गया।
• धान खरीदी की तैयारी :- माननीय मुख्य मंत्री महोदय की घोषणा अनुसार 01 नवम्बर 2022 से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी किया जाना है जिसके लिए आवश्यक तैयारियां शाखा एवं समितियों में प्रारंभ किया जा चुका है।
• माननीय मुख्य मंत्री की महत्वपूर्ण योजना गो-धन न्याय योजना अंतर्गत गौठान द्वारा उत्पादित वर्मी कम्पोस्ट का वितरण दिनांक 30/09/2022 की स्थिति में 232148.42 क्विंटल वितरण किया गया।
• दिनांक 28/09/2022 की स्थिति में रासायनिक खाद 211600 टन का भण्डारण एवं 199471 टन का वितरण किया गया एवं 155518.11 क्विंटल बीज का भण्डारण तथा 147921.63 क्विंटल वितरण किया गया ।
अन्य कार्यक्रम :
• 17 सितम्बर 2021:-लाखे जयंती के अवसर पर बैंक के संस्थापक पं. वामन राव लाखे जी की प्रतिमा के समीप (लाखे जी का जीवन परिचय हिन्दी एवं अंग्रेजी भाषा) में शिलालेख का निर्माण। इससे पूर्व पं. लाखे जी की प्रतिमा के पास कोई शिलालेख न होने के कारण आमजन उनके जीवन परिचय और कार्यों से प्रायः अनभिज्ञ थे।
• कृषकों एवं कर्मचारियों की सुविधा की दृष्टि से 29 अक्टूबर 2021 को बैंक की नवीन लिफ्ट का शुभारंभ |
• प्रत्येक माह में बैंक की शाखाओं में उपस्थित होकर सेवा सहकारी समितियों के प्रतिनिधियों के साथ परिचर्चा एवं संगोष्ठी किया जाना ।
• 15 अगस्त एवं 26 जनवरी राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर रायपुर / महासमुंद / धमतरी / गरियाबंद / बलौदाबाजार जिले के एवं शहर की कुल 71 शाखाओं में जनप्रतिनिधियों को ध्वजारोहण किये जाने का अधिकार प्रदाय ।
• सामाजिक दायित्व की दृष्टि से 15 अगस्त को राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर बैंक मुख्यालय प्रांगण में वृक्षारोपण किया गया। विभिन्न अवसरों पर पौधों का वितरण भी किया गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
रायपुर/08 सितंबर 2022। भारतीय जनता पार्टी की प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी और अन्य भाजपा नेताओं के द्वारा ली गयी पत्रकारवार्ता में लगाये आरोपो से कांग्रेस ने राज्य में हताश भाजपा का प्रलाप है बताया है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा कांग्रेस सरकार के कामों और कांग्रेस संगठन की मजबूती के सामने पस्त हो चुकी है। भाजपा के पास कांग्रेस सरकार के खिलाफ बोलने के लिये कोई मुद्दा नहीं बचा है। पुरंदेश्वरी आरोप लगाती है कि राज्य में किसानों को 2500 रू. नहीं मिल रहा। पुरंदेश्वरी को यह बयान देने के पहले प्रेसवार्ता में उनके बगल में बैठे डॉ. रमन, नरायण चंदेल जैसे नेताओं से पूछ लेना था। उन्होंने कितना धान बेचा और कितना भुगतान प्राप्त किया और राजीव गांधी किसान न्याय योजना में कितना इनपुट सब्सिडी उनके खातों में गई। पुरंदेश्वरी को राज्य की हकीकत जानने के लिये राज्य के किसानों, मजदूरों, महिलाओं, वनवासियो के पास चाहिये तब उन्हें पता चलेगा की वायदा कैसे पूरा किया जाता है। छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार अपने घोषणा पत्र के 36 में से 90 प्रतिशत वायदो को पूरा कर लिया है। पुरंदेश्वरी को भाजपा के 15 साल के सरकार के काम और भाजपा के वायदो को भी अवलोकन करना चाहिये। तब उन्हें शायद रमन सरकार की वायदा खिलाफी के लिये उनका सर शर्म से झुक जाये। 2013 में हर आदिवासी को 10 लीटर दूध वाली गाय, हर परिवार से एक को नौकरी, हर बेरोजगार को 500 भत्ता, हर साल 300 रू. धान के बोनस का वायदा भाजपा ने कभी नहीं पूरा किया था।
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भूपेश सरकार ने साढ़े 3 साल में वह कर दिखाया है जो रमन सिंह की कमीशनखोर सरकार 15 साल में करना तो दूर की बात सोच भी नहीं पाई। आज प्रदेश के किसान भूपेश सरकार द्वारा किये गये कर्ज माफी के कारण कर्ज मुक्त हो चुके हैं, फसलों और वनोपजों का सही मूल्य मिलने के कारण किसान और आदिवासी आर्थिक प्रगति कर रहे हैं, गरीबों के बच्चे स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल में पढ़ाई कर फ़र्राटेदार अंग्रेजी बोल रहे हैं, शासकीय धनवंतरी दवा दुकानों में 70 प्रतिशत कम कीमत पर जेनेरिक दवायें मिल रही हैं, गोधन न्याय योजना के कारण गोवंश की रक्षा के साथ ही साथ महिला स्व सहायता समूहों कि महिलाओं की आर्थिक उन्नति हो रही है, भूपेश सरकार की रोजगारोन्मूखी नीतियों के कारण प्रदेश में बेरोजगारी दर केवल 0.4 प्रतिशत है।
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि पुरंदेश्वरी यह भी बता दे कि छत्तीसगढ़ में भाजपा का चेहरा कौन है? डी. पुरंदेश्वरी ने कुछ महीने पहले बयान दिया था कि छत्तीसगढ़ में ऐसा कोई चेहरा नही है जिसे आगे करके हम चुनाव लड़ेंगे और उन्होंने कहा था कि छत्तीसगढ़ में हम सामुहिक नेतृत्व में चुनाव लड़ेंगे। उसके बाद भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष के रूप में अरुण साव का नया चेहरा दिया और नेता प्रतिपक्ष के रूप में नारायण चंदेल का नया चेहरा दिया। भाजपा को अपने इन दोनो चहरो पर भरोसा है कि नही या इनको वह चेहरा मानती है क्या या इनको भी चेहरा नही मानती। क्या भूपेश बघेल के मुकाबले में भारतीय जनता पार्टी के पास इस नए नेतृत्व के बाद भी कोई चेहरा स्टेब्लिश हो पाया या नहीं इसका जवाब दे।