छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

ब्रेकिंग न्यूज़ -ढाबा के पास मिली महिला की लाश….कपड़े से भरा एक थैला और पर्स बरामद…24 घंटे बाद भी नहीं हुई पहचान..

सच तक इंडिया रायपुर कोरबा जिले के ग्राम पंचायत कुंडा गांव के ढाबा के पास कुछ दूरी पर रविवार सुबह करीब 9 बजे एक महिला की संदिग्ध हालत में लाश मिली। वहीं 24 घंटे बाद भी महिला की अब तक पहचान नहीं हो पाई है। महिला की पहचान के लिए पुलिस द्वारा गांव में मुनादी कराई जा रही है। मामला पसान थाना क्षेत्र का है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जानकारी के अनुसार, महिला के पास से कपड़े से भरा एक थैला मिला है। वहीं महिला के पैरों में गोदना का निशान दिख रहा है। ग्रामीणों की माने तो सुबह जब लोग काम करने घर से निकले इस दौरान महिला की लाश संदिग्ध हालत में देखी गई। इसके बाद लोगों को भीड़ इकट्ठा हो गई और इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

पसान थाना पुलिस ने बताया गया कि महिला की लाश मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई है। जांच के दौरान महिला के पास से एक पर्स बरामद किया गया है। महिला की पहचान नहीं हो सकी है। महिला की पहचान के लिए पुलिस द्वारा गांव में मुनादी कराई जा रही है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए कटघोरा स्वास्थ्य केंद्र​​​​​​​ भेज दिया है। महिला के साथ कोई अनहोनी होने की आशंका जताई जा रही है, जिसके चलते उसकी मौत हुई है। उसके लाश के पास ही एक थैला मिला है, जिसके आधार पर पुलिस जांच कार्रवाई में जुटी हुई है।पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का खुलासा हो सकेगा।

Related Articles

Back to top button