छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

बृजमोहन अग्रवाल और रूपकुमारी चौधरी को लोकसभा प्रत्याशी बनाए जाने पर भाजपा ने दी बधाई

सच तक इंडिया रायपुर गरियाबंद। लोकसभा चुनाव के लिए जारी भाजपा संसदीय बोर्ड द्वारा जारी पहली सुची में रायपुर लोकसभा से कैबिनेट मंत्री बृजमोहन अग्रवाल एवं महासमुंद लोकसभा से पूर्व संसदीय सचिव रूपकुमारी चौधरी को प्रत्याशी बनाए जाने गरियाबंद जिले के भाजपा पदाधिकारियो और कार्यकर्ताओ ने द्वय प्रत्याशियों बधाई ज्ञापित की है। राजिम विधायक रोहित साहू, पूर्व सांसद चंदूलाल साहू, जिला भाजपा अध्यक्ष राजेश साहू, पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय, नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन, भाजपा जिला महामंत्री अनिल चंद्राकर, वरिष्ठ नेता बलदेव सिंह हुंदल, मुरलीधर सिन्हा, भीखु भाई मयाणी, घनश्याम सिन्हा, मिलेश्वरी साहू, अनूप भोसले, अजय रोहरा, आशीष शर्मा, सागर मयाणी, गरियाबंद मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सोनटेके, विनोद यादव, लीलाराम ठाकुर, प्रकाश रोहरा, राधा कश्यप, धनंजय नेताम, रेणुका साहू, तनु साहू, पुष्पक देवांगन, रिखी राम यादव, आसिफ मेमन, वंश गोपाल सिन्हा, प्रतीक तिवारी, प्रह्लाद ठाकुर, शेष नारायण गहबिए, हलधर नाग, फारुख चौधरी, विष्णु मरकाम, प्रतीक सिंह, सुमित पारख, रिजवान मेमन, जयकिशन अग्रवाल, रोशन देवांगन, ललित पारख ने द्वय प्रत्याशियो को बधाई दी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इस अवसर पर राजिम विधायक रोहित साहू, जिला भाजपा अध्यक्ष राजेश साहू, जिला महामंत्री अनिल चंद्राकर, नपा अध्यक्ष गफ्फु मेमन ने बयान जारी करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा ने 400 पार का आव्हान किया है। समुचे देश में भाजपामय माहौल है। देश की जनता भाजपा को ऐतिहासिक जनसमर्थन देते हुए लगातार तीसरी बार देश की बागडोर सौंपने तैयार है। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के करिश्माई नेतृत्व में देश ने बिते 9 सालो में अनेक जनकल्याणकारी और उल्लेखनीय कार्य किए। धारा 370 हटाने, श्रीराम मंदिर का निर्माण, समृध्द भारत की कल्पना सहित जनता से किए हर वादे को पूरा किया। इसका लाभ भाजपा को चुनाव में मिलेगा। छत्तीसगढ़ प्रदेश के सभी 11 सीटो में भाजपा की एकतरफा जीत होगी। रायपुर और महासमुंद में भाजपा से लोकप्रिय जननेता अजेय योध्दा बृजमोहन अग्रवाल एवं मिलनसार कर्मठ कार्यकर्ता रूपकुमारी चौधरी जैसे जिताऊ प्रत्याशी को अवसर देने से भाजपा कार्यकर्ताओ में काफी उत्साह है। उन्होने कहा कि भाजपा के गढ़ माने जाने वाले दोनो महत्वपूर्ण व बहुचर्चित सीटो पर भाजपा ऐतिहासिक जीत दर्ज करेंगी।

Related Articles

Back to top button