छत्तीसगढ़राष्ट्रीय

थाना मौदहापारा में बलात्कार का आरोपी बिलासपुर से गिरफ्तार

सच तक इंडिया रायपुर – पीड़िता थाना आकर लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका अपने पति से संबंध टूटने के बाद वह अलग रह रही थी इसी दौरान इसके पूर्व परिचित रोहित सोनी का घर में आना जाना बढ़ गया और आरोपी रोहित सोनी के द्वारा अपनी पत्नी से अच्छा सबंध नहीं होने के कारण उसको छोड़कर पीड़िता से शादी करूंगा कहकर बहला फुसलाकर कर लगातार शारीरिक संबध बनाया है कि रिपोर्ट पर धारा सदर का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया l

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

विवेचना के दौरान प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर थाना प्रभारी मौदहापारा निरीक्षक यामन कुमार देवांगन के नेतृत्व में प्रकरण के फरार आरोपी को बिलासपुर से गिरफ्तार किया गया l

मामले में आरोपी से घटना के संबंध में पूछताछ करने के बाद गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया ल

अपराध क्रमांक 295/2024 

धारा- 376, 376(2)(N), 294,506 भादवि.

नाम आरोपी – *रोहित सोनी पिता स्व. दौलत राम सोनी, 43 वर्ष साकीन वैष्णव विहार फेज 2 उसलापुर थाना संकरी बिलासपुर स्थायी पता ग्राम तुसार जैजैपुर जिला सक्ती

Related Articles

Back to top button