थाना मौदहापारा क्षेत्र से वाहन चोरी करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार

सच तक इंडिया रायपुर – दिनांक 24.08.2024 को वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी मौदहापारा के नेतृत्व में थाना मौदहापारा पुलिस की टीम द्वारा थाना मौदहापारा क्षेत्रांतर्गत कादर चौक स्थित अंग्रेजी शराब दुकान के पास से दोपहिया एक्टिवा वाहन सी जी/04/डी आर/8515 को चोरी करने वाले *आरोपी 01. संजय साहू उर्फ संजू साहू पिता कमल नारायण साहू उम्र 26 साल निवासी रामनगर शितलापारा गली नं. 04 थाना गुढ़ियारी रायपुर। 02. आकाश जंघेल पिता संजू जंघेल उम्र 20 साल निवासी छोटा राम नगर ओव्हर ब्रिज के नीचे थाना गुढ़ियारी रायपुर* को गिरफ्तार कर उनके *कब्जे से चोरी की दोपहिया एक्टिवा वाहन क्रमांक सी जी/04/डी आर/8515 कीमती लगभग 40,000/- रूपये को जप्त* कर आरोपियों के विरूद्ध थाना मौदहापारा में अपराध क्रमांक 228/24 धारा 303(2), 3(5) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इसके साथ ही आरोपियों के कब्जे से चोरी की 01 अन्य मोटर साइकल पैशन प्रो कीमती लगभग 40,000/- रूपये भी जप्त किया गया है।




