छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

थाना टिकरापारा क्षेत्रांतर्गत गोकुल नगर पशु चिकित्सालय में अवैध शराब के साथ आरोपी मोह0 तबरेज खान को पकडा गया रंगेहाथ।

कुल जप्त मशरूका की कुल कीमत है लगभग 3420/- रूपयें।

सच तक इंडिया रायपुर थाना टिकरापारा पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र के गोकुल नगर पशु चिकित्सालय के पास से नशे के कारोबार करने वाले एक व्यक्ति के कब्जे से कुल-6.840 लीटर देशी मदिरा जप्त कर आरोपी के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत की गई कार्यवही

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

विवरण– वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा नशे के विरूद्ध निजात अभियान के तहत रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों थाना प्रभारियों को नशे का काला कारोबार करने वाले कारोबारियों की पतासाजी कर कार्यवाही करने एवं इस पर प्रभारी रूप से अंकुश लगाने आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है। जिस पर समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों थाना प्रभारियों की टीम द्वारा मुखबीर लगाकर पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर नशे का कारोबार करने वाले कारोबारियों के संबंध में सूचना एकत्रित की जा रही है।

इसी तारतम्य में दिनांक 28.04.2024 को थाना टिकरापारा पुलिस को सूचना प्राप्त हुई की थाना टिकरापारा क्षेत्रांतर्गत गोकुल नगर पशु चिकित्सालय के पास एक व्यक्ति अपने पास एक सफेद रंग के प्लास्टिक बोरी में देशी प्लेन मदिरा रखा है तथा बिक्री करने की फिराक में है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री दौलत पोर्ते, नगर पुलिस अधीक्षक पुरानीबस्ती श्री राजेश देवांगन, तथा थाना प्रभारी टिकरापारा निरीक्षक दुर्गेश रावटे को सूचना की तस्दीक कर आरोपी को अवैध देशी मदिरा के साथ रंगे हाथ पकडने निर्देशित किया गया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना टिकरापारा पुलिस टीम द्वारा उक्त स्थानो पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकडा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम मोह0 तबरेज खान पिता मोह0 ताज खान उम्र 38 साल सा0 बृज नगर गली नंबर 04 थाना टिकरापारा रायपुर का निवासी होना बताया टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखे एक सफेद रंग के प्लास्टिक बोरी का तलाशी लेने पर बोरी में 90 पौवा देशी प्लेन मदिरा रखा होना पाया गया। टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी को अवैध देशी मदिरा 6.840 लीटर कीमती 3420/रु के साथ गिरफ्तार कर आरोपी के विरूद्ध थाना टिकरापारा में आबकारी एक्ट के तहत लगातार अपराध क्रमांक 341/24, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

अवैध शराब के प्रकरण में गिरफ्तार आरोपी- मोह-तबरेज खान पिता मोह0 ताज खान उम्र 38 साल सा0 बृज नगर गली नंबर 04 थाना टिकरापारा रायपुर

कार्यवाही में निरीक्षक दुर्गेश रावटे थाना प्रभारी टिकरापारा, सहायक उप निरीक्षक सुशील शुक्ला, आरक्षक टुकेश्वर रजक, मिथलेश पटेल, अरूण कुमार ध्रुव, अश्वनी टंडन की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button