छत्तीसगढ़ में बढ़ी ठंड, 12.4 डिग्री तक गिरा पारा, अगले तीन दिन में पड़ सकती है कड़ाके की सर्दी
।राजधानी में अब ठंड महसूस होने लगी है। पिछले कुछ दिनों से लगातार तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को रायपुर के आउटर इलाकों में न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो सामान्य से करीब 5.5 डिग्री कम है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
रायपुर। राजधानी में अब ठंड महसूस होने लगी है। पिछले कुछ दिनों से लगातार तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को रायपुर के आउटर इलाकों में न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो सामान्य से करीब 5.5 डिग्री कम है।

यह इस सीजन की अब तक की सबसे ठंडी रात रही। मौसम विज्ञानिकों का कहना है कि उत्तर भारत से आ रही ठंडी और शुष्क हवा के कारण छत्तीसगढ़ के अधिकांश हिस्सों में रात का तापमान सामान्य से नीचे चला गया है। अगले तीन दिनों में तापमान में और गिरावट की संभावना जताई गई है।
रायपुर में दिन सुहावने, रातें ठंडी
अक्टूबर के पहले पखवाड़े में दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई के बाद रायपुर का मौसम अब पूरी तरह बदल गया है। नवंबर के आते ही दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी और रात में ठंडक बढ़ने लगी है। इस समय राजधानी का औसत अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस और औसत न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस रहता है। नवंबर में औसतन सिर्फ 8.2 मिमी वर्षा दर्ज होती है और आसमान आमतौर पर साफ रहता है।
हवा में बढ़ी नमी
रायपुर में पिछले सप्ताह से हवा की दिशा उत्तर-पूर्वी हो गई है, जिससे रात के समय नमी घटने और ठंडक बढ़ने लगी है। मौसम केंद्र रायपुर के अनुसार सुबह के समय आर्द्रता 72 प्रतिशत और शाम के समय करीब 53 प्रतिशत दर्ज की गई। सतही हवाएं शांत हैं, जिससे रात में ठंड और अधिक महसूस हो रही है।
सामान्य से गिरा पारा
रविवार को आउटर इलाकों में न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5.5 डिग्री कम है। बिलासपुर में पारा 13.6 डिग्री, दुर्ग में 14.2 डिग्री, राजनांदगांव में 13.8 डिग्री, अंबिकापुर में 11.8 डिग्री और जगदलपुर में 12.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।



