छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

छत्तीसगढ़ के इस पूर्व मंत्री के बंगले से AC, सोफा-टीवी गायब, किचन में भी तोड़फोड़, हालत देख क्यों भड़के श्याम बिहारी

छत्तीसगढ़ के इस पूर्व मंत्री के बंगले से AC, सोफसच तक इंडिया रायपुर छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय कैबिनेट के मंत्री को अलॉट बंगले से लाखों का सामान गायब हो गया है। बंगला स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल को अलाट हुआ है। सिविल लाइन स्थित इस बंगले में पूर्व मंत्री शिव डहरिया रहते थे। बंगले में न तो एसी लगे हैं और न ही एलईडी टीवी। मॉड्यूलर किचन सहित कई सजावटी सामान और फर्नीचर भी गायब हैं। गुरुवार को मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल जब बंगले का निरीक्षण करने पहुंचे तब उन्होंने यह स्थिति देखी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल यह देखकर खासे नाराज हुए। उन्होंने कहा कि इसकी जांच करवाई जाएगी। उन्होंने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने की बात भी कही है। दरअसल, बंगले में शिफ्ट होने के पहले मंत्री आवास देखने पहुंचे। बंगले में जहां-जहां एसी लगे थे, वह जगह खाली है। उसमें से किसी ने एसी निकाल लिया है। इसके निशान भी है। इसी तरह जिन कमरों में बड़े एलईडी लाइट लगे थे, वह जगह भी खाली है। वहां ऐसे निशान भी है, जिससे यह आभास हो रहा है कि किसी ने सामान उखाड़कर निकाला हो। किचन में तोड़-फोड़ के निशान भी है। मॉड्यूलर किचन सिस्टम भी नहीं है।

बंगले के रिनोवेशन में लूट-खसोट दिख रहा

बंगले का निरीक्षण करने के बाद स्वास्थ्य मंत्री स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने मीडिया से कहा कि ऐसा लग रहा है कि यहां जमकर लूट खसोट हुई है। इसकी जांच करवायी जाएगी। बंगले से जितना भी सामान गायब हुआ है। उसकी रिकवरी की जाएगी। जरूरत पड़ी तो कुर्की तक करवाएंगे। उन्होंने कहा, इस मामले में पुलिस से भी शिकायत की जाएगी। बंगला संधारण के नाम पर भी खानापूर्ति दिख रही है। संबंधित अफसरों को ठीक काम कराने कहा गया है।

Related Articles

Back to top button