छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें
कांकेर से लगे गांव में खूंखार तेंदुए का आतंक, घर में घुसकर तीन बकरों पर किया हमला

सच तक इंडिया रायपुर कांकेर। कांकेर जिला मुख्यालय से लगे गोविंदपुर गांव में खूंखार तेंदुआ आ धमका है. देर रात तेंदुआ एक घर में घुसा और तीन बकरों पर हमला कर दिया है, जिससे दो बकरों की मौत हो गई है. वहीं एक बकरे को मारकर अपने साथ जंगल की ओर ले गया. इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!जानकारी के अनुसार गोविंदपुर निवासी मनोज पाल के घर तेंदुए ने हमला किया है. तेंदुए ने दो छोटे बकरी के बच्चे को मार दिया और एक बकरा को जंगल उठा ले गया. ग्रामीणों ने तेंदुए के हमले की सूचना वन विभाग को दी है, लेकिन वन विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची है. ग्रामीणों ने बताया कि इससे पहले भी गोविंदपुर में तेंदुए ने मवेशियों को भी अपना शिकार बनाया है. इन दिनों गोविंदपुर में जंगली जानवरों का खतरा हो गया है




