छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

आम आदमी पार्टी द्वारा रायपुर ग्रामीण के मोवा में जन संपर्क अभियान

रायपुर। आज 23 मई मंगलवार को मोवा बाजार क्षेत्र में जनसंपर्क किया गया। जनसंपर्क अभियान में श्री के. एस. नायडू ब्लॉक अध्यक्ष मोवा, श्री नवनीत नंदे, एडवोकेट प्रियंका नंदे सर्किल अध्यक्ष, श्री आदित्य मिश्रा सर्किल अध्यक्ष, एवं श्री हरप्रीत सिंह भाटिया सर्किल अध्यक्ष उपस्थित थे। जनसंपर्क अभियान में लोगों से जनसंवाद भी किया गया। दिल्ली और पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी गई। और इस बार छत्तीसगढ़ में भी बदलाव लाने पर बल दिया गया। आमजन से संवाद करने पर यह बात सामने आ रही है कि प्रदेश की वर्तमान कांग्रेस सरकार पूरी तरह भ्रष्टाचार में लिप्त है, और इसे बदलने का मन आमजन बना रहा है। आज जनसंपर्क अभियान में कई लोगों को आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई गई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Related Articles

Back to top button