छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

अलग – अलग स्थानों से कुल 02 नग दोपहिया वाहन चोरी करने वाला आरोपी नानू यादव गिरफ्तार

सच तक इंडिया रायपुर – दोपहिया वाहन चोरी की घटनाओं को देखते हुये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संतोष सिंह द्वारा रायपुर जिले के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट को वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने एवं अज्ञात आरोपियों की पतासाजी कर आरोपियों को पकड़ने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इसी तारतम्य मंे दिनांक 30.04.2024 को एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना कोतवाली क्षेत्र में एक व्यक्ति 02 नग दोपहिया वाहन बिक्री करने की फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहा है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्ति एवं वाहनों को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ मंे व्यक्ति ने अपना नाम नानू यादव निवासी रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा नानू यादव से वाहन के कागजात के संबंध में पूछताछ करने पर उसके द्वारा गोल मोल जवाब देकर लगातार टीम को गुमराह करने का प्रयास करते हुए वाहन के संबंध में किसी प्रकार का कोई भी कागजात या दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा नानू यादव से कड़ाई से पूछताछ करने पर उसके द्वारा दोनो वाहन को चोरी का होना बताया गया।

आरोपी नानू यादव को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर *कब्जे से चोरी की कुल 02 नग दोपहिया वाहन जुमला कीमती लगभग 80,000/- रूपये जप्त* किया गया। आरोपी से जप्त चोरी की 02 नग दोपहिया वाहन में आरोपी के विरूद्ध थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 332/23 तथा थाना खमतराई में 883/22 धारा 379 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध है।

गिरफ्तार आरोपी – नानू यादव पिता प्यारेलाल यादव उम्र 18 वर्ष पता वोडाफोन टावर के पास राम कृष्ण परमहंस वार्ड नंबर 2 विकास नगर 8/1769 केनरा बैंक गली के पास दूध डेयरी रायपुर।

कार्यवाही में निरीक्षक सुधांशु बघेल, थाना प्रभारी कोतवाली, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से प्रभारी निरीक्षक परेश पाण्डेय, सउनि ईरफान खान, आर. मुनीर रजा, बीरेन्द्र बहादुर, लक्ष्मी नारायण साहू तथा थाना कोतवाली से सउनि गिरीश पाण्डेय, प्र.आर. आदर्श शुक्ला एवं आर. देवेश सतपथी की महत्वपूर्ण भूमिंका रही।

Related Articles

Back to top button