प्रमुख खबरेंराष्ट्रीय

बड़ी खबर : नोएल होंगे टाटा ट्रस्ट के नए चेयरमैन, रिश्ते में हैं रतन टाटा के सौतेले भाई

सच तक इंडिया रायपुर मुंबई। देश के दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा का बुधवार की रात निधन हो गया। जिसके बाद अब टाटा ट्रस्ट की बैठक में उनके भाई नोएल टाटा को टाटा ट्रस्ट का नया चेयरमैन नियुक्त किया गया है। ट्रस्ट के पदाधिकारियों की बैठक में इस पर निर्णय लिया गया। आइए जानते हैं कि कौन हैं नोएल टाटा और रतन टाटा से उनका क्या रिश्ता है-

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कौन हैं नोएल टाटा

नोएल टाटा, रतन टाटा के सौतेले भाई हैं। दरअसल रतन टाटा के पिता नवल टाटा ने दो शादियां की थीं। नवल टाटा ने पहली शादी सूनी टाटा से की थी, जिनसे उनके दो बेटे रतन टाटा और जिम्मी टाटा हुए। सूनी टाटा से तलाक के बाद नवल टाटा ने स्विट्जरलैंड की एक बिजनेसवमेन सिमोन से साल 1955 में दूसरी शादी की। नवल टाटा और सिमोन टाटा के बेटे ही नोएल टाटा हैं।

नोएल टाटा की शादी आलू मिस्त्री से हुई है, जो टाटा संस में सबसे बड़े एकल शेयरधारक और साइरस मिस्त्री के पिता पालोनजी मिस्त्री की बेटी हैं। दंपति की तीन संतान हैं, जिनमें लीह टाटा, माया टाटा और नेवाइल टाटा शामिल हैं। नोएल टाटा की बेटी लीह टाटा भी टाटा समूह में अपनी पहचान बना रही हैं। स्पेन में प्रतिष्ठित IE बिजनेस स्कूल में मार्केटिंग में अपनी मास्टर डिग्री पूरी की और फिलहाल टाटा समूह के साथ काम कर रही हैं। लीह ने 2006 में ताज होटल्स रिसॉर्ट्स एंड पैलेसेस में सहायक बिक्री प्रबंधक के रूप में अपनी पेशेवर यात्रा शुरू की। पिछले कुछ वर्षों में, वह रैंक में ऊपर उठती गई हैं और वर्तमान में ताज होटल्स में विकास और विस्तार के प्रबंधक के रूप में कार्य करती हैं।

Related Articles

Back to top button