दुर्ग -3 अवैध प्लॉटिंग पर तत्कालीन कार्रवाई, चलवाया बुलडोजर

सच तक इंडिया रायपुर दुर्ग। कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देश के परिपालन में अनुविभागीय दण्डाधिकारी दुर्ग मुकेश रावटे एवं अतिरिक्त तहसीलदार प्रफुल्ल कुमार गुप्ता द्वारा अवैध प्लॉटिंग निरीक्षण के दौरान दो ग्रामों में 03 अवैध प्लॉटिंग पाए जाने पर त्वरित कार्रवाई की गई है। उन्होंनेे अपनी उपस्थिति में जेसीबी के माध्यम से बनाए गए रास्ता को ध्वस्त करवाया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मिली जानकारी के अनुसार दुर्ग शहर के लगे आसपास के क्षेत्रों में अवैध प्लाटिंग धड़ल्ले से जारी है। कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देश के गुरुवार को ऐसे 3 लोगों पर कार्रवाई की गई। अवैध कब्जे हटाए गए। इस दौरान एसडीएम मुकेश रावटे, अतिरिक्त तहसीलदार प्रफुल्ल कुमार गुप्ता सहित अन्य मौजूद थे। चंदखुरी के भूमि स्वामी शिव कुमार द्वारा भूमि खसरा नंबर 1058/1 रकबा 0.322 हेक्टेयर, गीता देवी देशमुख की भूमि खसरा नंबर 1069/2 रकबा 0.20 हेक्टेयर और अंडा के भूमिस्वामी सुंदरी की भूमि खसरा नंबर 158 रकबा 0.52 हेक्टेयर पर अवैध प्लॉटिंग की तैयारी थी। कब्जा हटाया गया।




