छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

13 मार्च को अमरकंटक में राष्ट्रीय धुर पंचमी (सृष्टि दिवस) एवं बड़ादेव महापूजन –प्राकृतिक होली, गोंडवाना मांदी “सामूहिक महाभोज”

गोंडी धर्म संस्कृति संरक्षण समिति एवं गोंडवाना संघ-छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उड़ीसा इत्यादि राज्यों के संयुक्त तत्वावधान में होगा आयोजन।



रायपुर। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी चैत्र पंचमी अंधियारी पक्ष के पावन अवसर पर दिनांक 13 मार्च 2023 को गोंडी धर्म संस्कृति संरक्षण समिति एवं गोंडवाना संघ-छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उड़ीसा इत्यादि राज्यों के संयुक्त तत्वावधान में रूढ़ीगत, प्रथा, परंपरा को अक्षुण्ण बनाये रखने हेतु सामाजिक सहयोग से परम् श्रद्धेय गोंडवाना गुरूददा, गुरूदाई जी के सानिध्य में नार अमूरकोट (अमरकंटक), तहसील पुष्पराजगढ़, जिला अनुपपुर (मध्यप्रदेश) की पावन धरा में राष्ट्रीय धुर पंचमी (सृष्टि दिवस) का कार्यक्रम बड़े ही हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इस पावन देवभूमि में प्रकृति शक्ति बड़ादेव जी, आराध्य देवी देवताओं की पारंपरिक सेवा अर्जी, पुरखापेन के साथ फाग गीत व नगाड़े की थाप सु-मधूर धुन से प्राकृतिक होली (परसा फूल के रंगों से) खेली जाती है। वहीं परम् श्रद्धेय गुरूददा जी द्वारा अपने संदेश में धुर पंचमी का सांस्कृतिक महत्व, प्रकृति के संरक्षण, संवर्धन व विश्व बन्धुत्व, कल्याण का संदेश भी दिया जाता है इस पावन पर्व पर गुरूददा, गुरूदाई के आशीर्वाद से उपस्थित लाखों
गोंडियनजनों को गोंडवाना मांदी के तहत् “सामूहिक महाभोज” भी कराया जायेगा।
आयोजक समिति द्वारा मान. राष्ट्रपति महोदया एवं माननीय प्रधानमंत्री जी भारत सरकार नई दिल्ली को संबोधित निवेदन पत्र भी सौंपा जायेगा।
गोंडी धर्म को संवैधानिक मान्यता प्रदान कर, पृथक धर्म कोड आबंटित किया जावे। जनगणना प्रपत्र के कॉलम में हिन्दु, मुस्लिम, सिख, इसाई, बौद्ध एवं जैन धर्म इत्यादि के अलावा भी अन्य धर्म के मानने वालों के लिए पृथक से अन्य धर्म का कॉलम जोड़े जाये, ताकि अन्य धर्मी भी अपने धर्म का स्पष्ट उल्लेख कर सकें। भारत देश के आदिवासी, मूलनिवासी (अनुसूचित जनजाति) को प्राप्त संवैधानिक एवं मौलिक अधिकारों की रक्षा की जाये, ताकि उन्हें प्राप्त अधिकारों का हनन, आये दिन उनके साथ हो रहे अन्याय अत्याचार, उत्पीड़न को तत्काल रोका जा सके।
उद्देश्य – विलुप्त हो रही धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को अक्षुण्ण बनाये रखने, वृहत गोंडवाना समाज को संगठित करने, लोगों में प्रकृति का संरक्षण एवं संवर्धन की भावना जागृति करने, विश्व बन्धुत्व की भावना को बढ़ावा देने, स्वास्थ्यगत लाभ हेतु आयुर्वेदिक ज्ञान समर्पित करना इत्यादि। इस कार्यक्रम की जानकारी प्रांत अध्यक्ष चन्द्रभान नेताम विजय तुम रेकी उपाध्यक्ष, गौकरण सिंह कुंजाम कोषाध्यक्ष , गजानंद नुरूटी प्रांता सचिव , टूम्मन ओटी रायपुर नगर अध्यक्ष , उक्त जानकारी सभी सदस्यों ने दी ।।।

 

Related Articles

प्रमुख खबरेंराष्ट्रीय

छत्तीसगढ़ समेत 13 राज्यों के गवर्नर बदले, 9 में इसी साल चुनाव

नई दिल्ली। महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने इस्तीफा दे दिया है। उनकी जगह रमेश बैस को महाराष्ट्र का नया राज्यपाल बनाया गया है। वहीं लद्दाख के उपराज्यपाल के रूप में राधा कृष्णन माथुर का इस्तीफा भी स्वीकार कर लिया गया है और अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल डा. बी.डी. मिश्रा को लद्दाख का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

राष्ट्रपति को इन राज्यपालों की नियुक्तियां की हैं:

लेफ्टिनेंट जनरल कैवल्य त्रिविक्रम परनाइक, पीवीएसएम, यूवाईएसएम, वाईएसएम (सेवानिवृत्त) अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल के रूप में।


सिक्किम के राज्यपाल के रूप में श्री लक्ष्मण प्रसाद आचार्य
श्री सी.पी. राधाकृष्णन को झारखंड का राज्यपाल बनाया गया।


श्री शिव प्रताप शुक्ल हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल नियुक्त
असम के राज्यपाल के रूप में श्री गुलाब चंद कटारिया।


श्री न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) एस अब्दुल नज़ीर आंध्र प्रदेश के राज्यपाल के रूप में।


आंध्र प्रदेश के राज्यपाल श्री बिस्वा भूषण हरिचंदन को छत्तीसगढ़ का राज्यपाल नियुक्त किया गया।


छत्तीसगढ़ की राज्यपाल सुश्री अनुसुइया उइके को मणिपुर का राज्यपाल नियुक्त किया गया।


मणिपुर के राज्यपाल श्री ला गणेशन को नागालैंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया।


बिहार के राज्यपाल श्री फागू चौहान को मेघालय का राज्यपाल नियुक्त किया गया।


हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल श्री राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को बिहार का राज्यपाल नियुक्त किया गया।


झारखंड के राज्यपाल श्री रमेश बैस को महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया गया।


ब्रिगेडियर। (डॉ.) श्री बी.डी. मिश्रा (सेवानिवृत्त), अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल को लद्दाख का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया।


ये सभी नियुक्तियां उनके संबंधित कार्यालयों का प्रभार ग्रहण करने की तारीख से प्रभावी होंगी.

Related Articles

छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

इंडियन आइडल – सीज़न 13 के मंच पर इस शनिवार जाने-माने संगीतकार आनंद जी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन का सिंगिंग रियलिटी शो – ‘इंडियन आइडल – सीज़न 13’, इस शनिवार को संगीत का जश्न मनाएगा और ‘गोल्डन एरा चैलेंज’ के साथ आपके वीकेंड को म्यूज़िकाना बना देगा, जहां मशहूर संगीतकार आनंद जी अपनी पत्नी शांता बेन शाह के साथ नजर आएंगे। इस वीकेंड टॉप 15 कंटेस्टेंट्स दर्शकों को पुरानी यादों की गलियों में ले जाते हुए जोड़ियों में गाएंगे और खूब वाहवाही हासिल करेंगे।

एक फैशन स्टेटमेंट बनाते हुए, मशहूर संगीतकार आनंद जी एक खास और स्टाइलिश नए रूप में नजर आएंगे, और सभी की दिलचस्पी बढ़ाते हुए खुद को ‘एंडी’ बताएंगे और अपनी पत्नी (शांता बेन शाह) को ‘बेबी’ कहकर बुलाएंगे!

उनकी मौजूदगी में बड़ा जोश था, जिसने कंटेस्टेंट्स में भी जोश भर दिया। इस बुजुर्ग जोड़ी का अविश्वसनीय रिश्ता भी कंटेस्टेंट्स में जोश जगाए रखेगा।

Related Articles

प्रमुख खबरेंमनोरंजन स्वास्थ्य एवं स्पोर्ट्स

इंडियन आइडल – सीजन 13 में जज नेहा कक्कड़ और रोहन सिंह को मिलेगा आशीर्वाद

इस रविवार, मशहूर संगीतकार प्यारेलाल जी और उनकी पत्नी सुनीला जी सोनी टीवी के इंडियन आइडल – सीजन 13 में जज नेहा कक्कड़ और उनके पति रोहन सिंह को आशीर्वाद देंगे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

संगीत का जश्न मनाते हुए, भारत का प्रतिष्ठित सिंगिंग रियलिटी शो, सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन का ‘इंडियन आइडल – सीजन 13’ ‘गोल्डन एरा चैलेंज’ मनाएगा, जहां मशहूर संगीतकार आनंद जी अपनी पत्नी शांता बेन शाह के साथ शनिवार के एपिसोड की शोभा बढ़ाएंगे और रविवार को दर्शक प्यारेलाल जी और उनकी पत्नी सुनीला प्यारेलाल शर्मा एपिसोड का आनंद लेंगे। अतिथि सूची में शामिल होने पर, शो में जज नेहा कक्कड़ के पति रोहनप्रीत सिंह भी एपिसोड की शोभा बढ़ाएंगे। साथ में, पति-पत्नी की जोड़ी अपने आगामी गीत ‘तुम्हे बारिश पसंद है’ का प्रचार करते हुए प्यारेलाल जी और सुनीला प्यारेलाल शर्मा से आशीर्वाद लेती हुई दिखाई देगी।

सुंदर जोड़े से मंत्रमुग्ध, प्यारेलाल जी और उनकी पत्नी दोनों को हल्दी कुमकुम लगाने की मराठी रीति के अनुसार आशीर्वाद देते हुए दिखाई देंगे। इसके बाद सुनीला जी उनकी आरती करती नजर आएंगी और उन्हें अपने हाथों से मिठाई खिलाएंगी।

इंडियन आइडल – सीजन 13, इस रविवार रात 8:00 बजे केवल सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर इस पल को देखना सुनिश्चित करें

Related Articles

छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

13 सूत्री मांगों को लेकर प्रदेश सरपंच संघ की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पंचायत चुनाव के बाद चुनाव जीतकर आये सभी सरपंच अपने मौलिक अधिकार और संविधानीक अधिकारों से वंचित है प्रदेश सरपंच संघ छत्तीसगढ़ से 13 सूत्रीय मांग को लेकर दिनांक 22.08.2022 से अनिश्चित कालीन हड़ताल में सभी
जनपदों मे बैठे हुये है। प्रदेश सरपंच संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य उपाध्याय ने रायपुर प्रेस क्लब में आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि हमारे संघ कि मांगों को प्रदेश के 20-25 सरपंचो को छोड़कर लगभग सभी 11 हजार से अधिक सरपंचो का समर्थन प्राप्त है।
अगर सरकार द्वारा सरपंचो के मांगो को शीघ्र पूरा नहीं किया गया तो सरपंच संघ छत्तीसगढ़ जनपदों से उठकर रायपुर में महाधरना एवं उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी जिसकी संपूर्ण जवाबदारी शासन एवं प्रशासन की होगी।


संघ की निम्न बिंदुवार मांगें हैं….

  1. प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण योजनांतर्गत आवास की राशि 2 लाख रूपये वृद्धि करते हुये शीघ्र जारी किया जाये।
  2. सरपंचो का मानदेय राशि 20000/- उप सरपचों का 10000/- एवं पंचों का मानदेय राशि 5000/- रूपये की वृद्धि की जाये।
  3. सरपंचो का आजीवन 10000/- रूपये पेंशन दिया जाये।
  4. छत्तीसगढ़ सरपंचों का कार्यकाल कोरोना महामारी के कारण 02 वर्ष बाधित हुआ है अतः दो वर्ष की वृद्धि की जाए।
  5. 50 लाख राशि तक के सभी कार्य में कार्य एजेंसी पंचायत को ही बनाया जाए। ठेकेदारी व्यवस्था नहीं किया जायें।
  6. सरपंच निधि के रूप में राज्य सरकार के द्वारा प्रत्येक पंचायत को प्रतिवर्ष 10 लाख रूपये दिया जाना चाहिए।
  7. नक्सलियों द्वारा सरपंच को मारे जाने पर 20 लाख रूपये मुआवजा राशि एवं परिवार के एक सदस्य को योग्यता अनुसार शासकीय नौकरी दिया जाना चाहिए।
  8. 15वां वित्त आयोग अनुदान राशि को जनपद व जिला सदस्यों द्वारा अपने ही क्षेत्र के ग्राम पंचायतों को विकास हेतु दिया जाना अनिवार्य किया जाये।
  9. 15वां वित्त आयोग के राशि को अन्य योजनाओं के निर्माण कार्य मे अभीशरण नहीं किया जाना चाहिए।
  10. नरेगा सामग्री भुगतान राशि हर 03 महिने के अंदर होना चाहिए।
  11. नरेगा निर्माण कार्य प्रारंभ करने के लिए 40 प्रतिशत अग्रिम राशि प्रदान किया जाना चाहिए।
  12. अविश्वास प्रस्ताव कि संशोधन कर जनता के हांथों में दिया जाना चाहिए।
  13. धारा 40 मे तत्काल संशोधन किया जाना चाहिए।

Related Articles

छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

13 अगस्त को शब्द प्रसंग के तहत दस कवि करेंगे कविता पाठ,जन संस्कृति मंच रायपुर का आयोजन

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रायपुर. जन संस्कृति मंच की रायपुर ईकाई द्वारा 13 अगस्त को ‘ शब्द प्रसंग ‘ के तहत एक काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया है. इसमें छत्तीसगढ़ के दस उर्वर कवि स्थानीय वृंदावन हॉल सिविल लाइन में शाम साढ़े पांच बजे से अपनी कविताओं का पाठ करेंगे. जिन कवियों को जसम ने ससम्मान आमंत्रित किया है उनमें जया जादवानी, विनोद वर्मा, आलोक वर्मा, कमलेश्वर साहू, जिया हैदरी, आभा दुबे, सुमेधा अग्रश्री, बुद्धिलाल पाल, विनोद शर्मा शामिल हैं. कार्यक्रम का संचालन लेखिका कल्पना मिश्रा करेंगी जबकि कविता पाठ के उपरांत समीक्षक इंद्र कुमार राठौर प्रत्येक कवि की कविताओं पर सारगर्भित वक्तव्य देंगे.

इस मौके पर देश के चर्चित आलोचक प्रोफेसर सियाराम शर्मा, भुवाल सिंह, अंबरीश त्रिपाठी, अभिषेक पटेल, अशोक तिवारी, बृजेंद तिवारी, घनश्याम त्रिपाठी, पापा राव, वासुकि प्रसाद उन्मत, सुरेश वाहने, सुलेमान खान, नरोत्तम शर्मा, अमित चौहान, सृष्टि आलोक, आरती उपाध्याय, अखिलेश एडगर, डाक्टर दीक्षित, ऋषि गजपाल, किशन लाल और पत्रकार राजकुमार सोनी विशेष रुप से मौजूद रहेंगे.

जन संस्कृति मंच की रायपुर ईकाई के अध्यक्ष आनंद बहादुर और सचिव मोहित जायसवाल ने इस अवसर पर सभी सुधि श्रोताओं, दर्शकों और साहित्यिकजनों से उपस्थित रहने की अपील की है.

Related Articles

Back to top button